×

मध्यप्रदेश के गरीब, वंचित और कमजोर की आगे बढ़कर करें मदद

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सिविल सेवा में चयनित लोक सेवक केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों को सफल बनाएं। गरीब, वंचित और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहें और उनकी मदद आगे बढ़कर करें। विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

By: Arvind Mishra

Aug 17, 20252:41 PM

view25

view0

मध्यप्रदेश के गरीब, वंचित और कमजोर की आगे बढ़कर करें मदद

राज्यपाल मंगुभाई पटेल।

  •  सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित कराएं  

  • राज्यपाल ने संकल्प संस्थान के चयनित सेवकों का किया सम्मान


    भोपाल। स्टार समाचार वेब
  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सिविल सेवा में चयनित लोक सेवक केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों को सफल बनाएं। गरीब, वंचित और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहें और उनकी मदद आगे बढ़कर करें। विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं। दरअसल, राज्यपाल रविवार को नर्मदा क्लब के सभागार में संकल्प संस्थान से चयनित सिविल सेवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी सफल प्रतिभागियों को सफलता की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने संकल्प संस्थान के गुरूजन, मार्गदर्शक और सफल प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित किया। प्रतिभावान छात्रों को निखारने और सफल बनाने के प्रयासों के लिए संस्थान की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि ऋग्वेद के अनुसार ज्ञानी लोग अज्ञानियों को भी ज्ञानवान बनाते हैं, अर्थात शिक्षा की उपयोगिता अशिक्षितों को भी शिक्षित बनाने में ही है। शिक्षा ही वह माध्यम है जो परिवार और समाज में बदलाव लाती है। राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करती है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को बंधन मुक्त शिक्षा का अवसर देकर, नए भारत के निर्माण का संकल्प दिया है। विश्वगुरू भारत और नए विश्व के निर्माण के लिए जरूरी है कि युवा हमेशा नए सपने देंखे और बड़े सपने देंखे।
  • शिक्षा की पहुंच बढ़ाने का आह्वान

  • संस्थान, प्रदेश के गरीब और वंचित वर्ग के प्रतिभागियों को संस्थान की विशेषज्ञता से लाभान्वित करने का विशेष प्रयास करें। दूरस्थ और ग्रामीण अंचल के युवाओं को तलाशने और तराशने के लिए का काम करें। उन्हें आगे बढ़ने प्रेरित और प्रोत्साहित करें। संस्थान, ऐसी व्यवस्था बनाने का चिंतन करें जो दूर-दराज के क्षेत्रों, जरूरतमंदों और प्रतिभावान बच्चों तक शिक्षा की पहुंच बढ़ाने में मददगार हो। 
  • सामाजिक सरोकारों में लें हिस्सा

  • राज्यपाल ने कहा कि संस्थान समाज और राष्ट्र उत्थान से जुड़े सामाजिक सरोकारों में आगे बढ़कर हिस्सा लें। शिक्षा से समाज सेवा का आदर्श प्रस्तुत करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि संस्थान को विश्व जगत की वर्तमान की समस्याओं और भविष्य की चुनौतियों के समाधान और दिशा दर्शन का केन्द्र बनना चाहिए।
  • राज्य चुनाव आयुक्त भी रहे मौजूद

  • राज्यपाल का कार्यक्रम में शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। संकल्प संस्थान के संस्थापक संतोष तनेजा ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि के कुलगुरू विजय मनोहर तिवारी ने विद्वान वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। सफल प्रतिभागियों को भावी जीवन की चुनौतियों और चिंतन की प्रेरणा दी।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

इंदौर में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला: बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी, पुलिस जांच शुरू

इंदौर में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला: बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी, पुलिस जांच शुरू

इंदौर में साइबर ठगों ने खुद को ATS अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग दंपति को डिजिटल अरेस्ट किया और 1.15 करोड़ रुपए लूट लिए। आतंकवाद का डर दिखाकर की गई इस ठगी की पूरी कहानी पढ़ें।

Loading...

Feb 28, 20266:25 PM

जबलपुर नगर निगम में EOW का छापा: मेडिकल बिल पास करने के बदले रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

जबलपुर नगर निगम में EOW का छापा: मेडिकल बिल पास करने के बदले रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

जबलपुर में EOW ने नगर निगम के स्थापना बाबू राकेश शर्मा को 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कर्मचारी के मेडिकल वेतन के बदले मांगी थी घूस। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Feb 28, 20265:37 PM

भोपाल: बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया पर चला प्रशासन का बुलडोजर, विधायक आरिफ मसूद का संस्थान और कई रसूखदारों के निर्माण चिह्नित

भोपाल: बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया पर चला प्रशासन का बुलडोजर, विधायक आरिफ मसूद का संस्थान और कई रसूखदारों के निर्माण चिह्नित

भोपाल के बड़ा तालाब कैचमेंट एरिया में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ढहाया। विधायक आरिफ मसूद के संस्थान सहित 25 से अधिक रसूखदारों के निर्माण चिह्नित किए गए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 28, 20265:08 PM

दमोह शर्मसार: 9 माह की मासूम से दुष्कर्म, रिश्तेदार आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

दमोह शर्मसार: 9 माह की मासूम से दुष्कर्म, रिश्तेदार आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

दमोह के नोहटा में 9 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म की दर्दनाक घटना। पुलिस ने परिवार के ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Feb 28, 20264:55 PM

1937 लोकेशन की जमीनें होंगी महंगी, 10 से 100 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम

1937 लोकेशन की जमीनें होंगी महंगी, 10 से 100 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम

रीवा और मऊगंज में 1937 लोकेशन की जमीनों के दाम 10 से 100 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी। उप मूल्यांकन समिति से प्रस्ताव के बाद 1 अप्रैल से नई दरें लागू होने की संभावना।

Loading...

Feb 28, 20263:51 PM