भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 82,443.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 33.50 अंक गिरकर 25,353.90 पर आ गया है।

मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में बिकवाली का दबाव
एआई शेयरों में गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में कमजोरी
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 82,443.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 33.50 अंक गिरकर 25,353.90 पर आ गया है। बाजार में यह गिरावट मुख्य रूप से मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में हुई बिकवाली के कारण देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में रुपया यूएस डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 93.35 पर पहुंच गया। बुधवार को सुबह शेयर बाजार में वैश्विक बाजार में एआई शेयरों में गिरावट का असर दिखा। वहीं भारतीय बाजार में मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। इन क्षेत्रों के शेयरों में गिरावट के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों पर नकारात्मक असर पड़ा है।
एशियाई बाजारों में आज गिरावट रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 4,996 | 19 | 0.54% |
| निक्केई (जापान) | 58,697 | -164 | -0.28% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 23,271 | -237 | -0.99% |
इन सेक्टरों में दिखी बिकवाली
मेटल सेक्टर: इस सेक्टर के शेयरों में सुबह बिकवाली हावी रही, जिससे बाजार में गिरावट को बल मिला।
कंज्यूमर सेक्टर: इसके शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई, जो बाजार की समग्र कमजोरी का एक कारण बनी।
अमेरिकी बाजार में गिरावट रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 50,759 | -849 | -1.64% |
| नैस्डैक | 24,328 | -181 | -0.74% |
| S&P 500 | 7,341 | -76 | -1.03% |
वैश्विक बाजार भी औंधे मुंह गिरा
वॉल स्ट्रीट पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के शेयरों में व्यापक नुकसान के बाद बुधवार को एशियाई शेयर बाजार ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी वायदा में मामूली वृद्धि देखी गई, जबकि कच्चे तेल की कीमतें गिरीं। इस वैश्विक उतार-चढ़ाव का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा। सियोल का कोस्पी सूचकांक 0.2 फीसदी बढ़कर 4,978.16 पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 23 हजार करोड़ के शेयर खरीदे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | +197 | -11,907 | -41,560 |
| FII/FPI | +4,195 | +22,627 | +93,119 |
नोट: नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
यहां भी निवेशक दिखे हैरान
जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 सूचकांक 0.6 फीसदी गिरकर 58,520.05 पर आ गया। कंप्यूटर चिप उपकरण निर्माता टोक्यो इलेक्ट्रॉन 1.7 फीसदी और सेमीकंडक्टर निर्माता किओक्सिया 1.3 फीसदी नीचे आए। जापान ने अक्टूबर में 476.5 अरब येन (3 अरब डॉलर) का व्यापार घाटा दर्ज किया, जो पिछले साल से 58 फीसदी अधिक है।
शंघाई कंपोजिट 0.2 फीसदी गिरा
हांगकांग का हैंग सेंग 0.4 फीसदी और शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.2 फीसदी गिरा। आस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी 0.4 फीसदी के नुकसान में रहा, जबकि ताइवान का ताइपेक्स 1.1 फीसदी नीचे चला गया। निवेशक शेनझेन, चीन में शुरू हो रहे एपेक शिखर सम्मेलन पर नजर रख रहे हैं, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मिलेंगे, जिससे व्यापार संबंध मुख्य केंद्र रहेंगे।
एनवीडिया पर बढ़ा दबाव
एनवीडिया की अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कोलेट क्रेस पर कंपनी की वृद्धि को जारी रखने का दबाव है। यह जेन्सन हुआंग के इस्तीफे के बाद एनवीडिया की पहली आय रिपोर्ट थी। हुआंग पर चीन के लिए कथित जासूसी के आरोप सामने आए हैं। इसके बाद एनवीडिया राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक व्यापार अनुपालन की निगरानी के लिए एक नई बोर्ड समिति बना रहा है। कच्चे तेल की कीमतें भी अस्थिर रहीं, बुधवार को ब्रेंट क्रूड 0.3 फीसदी गिरकर 92.86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का IPO ओपन हुआ
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 20 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड ₹259 से ₹272 तय किया है। निवेशक कम से कम 55 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 55 शेयरों के मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं। कंपनी इस IPO के जरिए 455 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। शेयरों की लिस्टिंग 26 नवंबर को हो सकती है।
एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग वापसी को तैयार

जेन्सन हुआंग ने 12 नवंबर को एनवीडिया प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड सदस्य तीनों पदों से इस्तीफा दे दिया था। एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग पद पर वापसी के लिए तैयार है। उन्होंने इस्तीफे के बाद पहली बार X पर पोस्ट कर बयान जारी किया। हुआंग ने पिछले हफ्ते एक चीनी महिला जासूस से अफेयर की खबरों के बाद पद छोड़ा था। अपने पोस्ट में हुआंग ने लिखा-अगर बोर्ड फैसला करता है कि मेरी वापसी शेयरहोल्डर्स, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में है, तो मैं उन अपीलों का जवाब देने और CEO के रूप में लौटने पर सम्मानित महसूस करूंगा। हालांकि, एनवीडिया के चेयरमैन ने साफ कर दिया है कि बोर्ड का जेन्सन हुआंग को फिर से CEO बनाने का कोई इरादा नहीं है।

भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 82,443.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 33.50 अंक गिरकर 25,353.90 पर आ गया है।
साइबर अपराधियों ने जूम, एचएसबीसी और आइकिया जैसी 178 प्रमुख वेबसाइटों को निशाना बनाया है। हैकर्स ने ऑप्टिमाइजली प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट कार्ड नंबर और क्रिप्टो पते चुराने की कोशिश की।
देश के बागवानी क्षेत्र के लिए वर्ष 2025-26 बेहद उत्साहजनक रहने वाला है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल बागवानी उत्पादन पिछले साल के 3707.38 लाख टन के मुकाबले 4.36 फीसदी बढ़कर 3869.15 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है।
भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स वृद्धि के साथ खुला। निफ्टी भी महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल देखा गया। अधिकांश सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। आटो, पीएसयू बैंक और बैंक शेयरों ने बाजार को ऊपर उठाने में मदद की।
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आज के ताजा भाव, महीनेभर का हाल और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान।
भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से अधिक चढ़ा। निफ्टी भी 25,250 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। एशियन पेंट और एयरटेल जैसी कंपनियों के शेयरों में दो फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर महीने में रिकॉर्ड टोल कलेक्शन दर्ज किया गया है। इस महीने टोल से होने वाली कमाई 6,640 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है, जो अब तक किसी एक महीने में हुई सबसे बड़ी वसूली है। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस वर्ष कुल टोल कलेक्शन करीब 74,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों के लिए व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। जानें EPFO का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर और बिना पोर्टल लॉगिन किए पीएफ बैलेंस चेक करने व पासबुक डाउनलोड करने का आसान तरीका।
14 नवंबर को सोने और चांदी के बाजार भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा दाम, चांदी की कीमत में गिरावट के कारण और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अक्तूबर 2026 में भारत का कुल निर्यात रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी और व्यापार घाटे से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह