×

सीएम काफिले की 19 गाड़ियों में डाल दिया पानी भरा डीजल

रतलाम में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव- एमपी राइज-2025 होने जा रही है। कॉन्क्लेव में सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। सीएम के काफिले के लिए इंदौर से आई 19 इनोवा कार गुरुवार रात पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद कुछ दूरी पर जाकर एक के बाद एक बंद हो गईं। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया।

By: Arvind Mishra

Jun 27, 202510:30 AM

view2

view0

सीएम काफिले की 19 गाड़ियों में डाल दिया पानी भरा डीजल

  •  एक के बाद एक 19 कारें बंद, इंदौर से दूसरी मंगवाईं

  • प्रशासन ने आधी रात रतलाम में सिल किया पेट्रोल पंप 

  • सभी कारों को धक्का लगाकर सड़क किनारे लगाया गया 

रतलाम। स्टार समाचार वेब

 रतलाम में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव- एमपी राइज-2025 होने जा रही है। कॉन्क्लेव में सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। सीएम के काफिले के लिए इंदौर से आई 19 इनोवा कार गुरुवार रात पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद कुछ दूरी पर जाकर एक के बाद एक बंद हो गईं। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। गाड़ियों के टैंक खोलकर देखे गए तो उनमें डीजल के साथ पानी निकला। रात में ही अफसर मौके पर पहुंचे। पेट्रोल पंप को सील कर दिया। फिर इंदौर से दूसरी गाड़ियों का अरेंजमेंट किया। दरअसल, कॉन्क्लेव में सीएम के अलावा कई वीआईपी भी आएंगे। जिला प्रशासन के अधिकारी गुरुवार दिनभर से इसके लिए तैयारियों में जुटे थे। इसी के मद्देनजर पुलिस ने सीएम कारकेट का ट्रायल भी किया। रात 10 बजे सीएम कारकेट की 19 इनोवा कारें शहरी सीमा के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंचीं। डीजल भरवाने के बाद गाड़ियां आगे बढ़ीं तो कुछ दूर जाकर रुक गईं। धक्का लगाकर गाड़ियों को सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ा।

गाड़ियों के टैंक खुलवाए

19 इनोवा कारों के साथ एक साथ बंद होने की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आनंद गोरे और दूसरे अफसर मौके पर पहुंचे। गाड़ियों के डीजल टैंक खुलवाए। जहां खुलासा हुआ कि गाड़ी में 20 लीटर डीजल डलवाया तो उसमें 10 लीटर पानी निकला। यह स्थिति सभी गाड़ियों में दिखीं।

एक ट्रक में भी मिला पानी

इस दौरान एक ट्रक ने भी करीब 200 लीटर डीजल डलवाया था। वह भी थोड़ा चलने के बाद बंद हो गया। तब अधिकारियों ने भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर को बुलाया। उसने अधिकारियों के सामने डीजल टैंक में बारिश के कारण पानी रिसाव होने की आशंका जताई। पेट्रोल पंप इंदौर निवासी शक्ति पति एचआर बुंदेला के नाम पर है।

देर रात तक डटे रहे अधिकारी

रात एक बजे तक प्रशासनिक अधिकारी पेट्रोल पंप पर मौजूद रहे। गाड़ियों के डीजल टैंक में पानी निकलने पर रात में ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया। इसके बाद इंदौर से दूसरी गाड़ियों का अरेंजमेंट कर रतलाम के लिए रवाना की गईं। वहीं नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया कि बारिश के कारण पेट्रोल पंप टैंक में पानी रिसाव की आशंका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप सील कर दिया है। रिपोर्ट सीनियर अफसर को सौंपी जाएगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश... 58 हजार बच्चे-बच्चियां गायब... सतना- रीवा- मऊगंज भी नहीं सुरक्षित 

1

0

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक सचिन यादव द्वारा पूछे गए सवाल में खौफनाक सच्चाई उजागर हुई है। इससे प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगा है। दरअसल, कांग्रेस विधायक के सवालों पर सरकार से मिले जवाब के मुताबिक प्रदेश में बीते साढेÞ चार साल में 58 हजार बच्चे गायब हो गए हैं।

Loading...

Aug 12, 2025just now

भोपाल में सीएम... 28 जिलों में मंत्री... 24 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों को जिलों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे जहां राज्यस्तरीय कार्यक्रम होगा।

Loading...

Aug 12, 2025just now

मैहर मंदिर में VIP दर्शन पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ₹55,000 का जुर्माना

मैहर के शारदा मंदिर में VIP दर्शन के कारण दर्शन न मिलने पर भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग ने मंदिर प्रबंधन और रोपवे कंपनी पर 55,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। जानें पूरी घटना और आयोग के फैसले का महत्व।

Loading...

Aug 11, 202514 hours ago

MP CM : सड़क निर्माण में पर्यावण का पूरा ख्याल रख रही है सरकार

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "पर्यावरण से समन्वय" संगोष्ठी का उद्घाटन किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यों में पर्यावरण संरक्षण, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर बल दिया। जानें, कैसे मध्य प्रदेश में सड़कों के निर्माण में नए प्रयोग हो रहे हैं।

Loading...

Aug 11, 202515 hours ago

जबलपुर... बैंक में लूट ... 15 मिनट में 12 किलो सोना... 5.70 लाख कैश ले गए बदमाश

जबलपुर जिले के सिहोरा में सोमवार की सुबह पांच बदमाशों ने कट्टे के दम पर स्माल फायनेंस बैंक (इसाफ बैंक) को लूट लिया। बदमाशों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को खुलवाया और उसमें रखा 12 किलो सोना और लाखों रुपए कैश लेकर फरार हो गए। चार बदमाश बैंक के अंदर गए और एक बैंक के बाहर पहरेदारी कर रहा था। पूरी प्लानिंग से घटना को अंजाम दिया गया।

Loading...

Aug 11, 202516 hours ago