×

दिग्विजय बोले- खालिद बेकसूर... रामेश्वर ने कहा- पाकिस्तान जाकर बस जाओ

फरवरी 2020 में दिल्ली में दंगों के आरोपी उमर खालिद को मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बेकसूर बताया है। वहीं दिग्विजय के पोस्ट को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पटवार किया है।  दरअसल, दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद के समर्थन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह उतरे हैं।

By: Arvind Mishra

Nov 03, 202512:21 PM

view2

view0

दिग्विजय बोले- खालिद बेकसूर... रामेश्वर ने कहा- पाकिस्तान जाकर बस जाओ

दिग्विजय के पोस्ट को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पटवार किया है।

  • फेसबुक पर लिखा- खालिद के साथ हो रहा अन्याय

  • भाजपा विधायक शर्मा ने कहा-जल्दी पाकिस्तान जाएं

भोपाल। स्टार समाचार वेब

फरवरी 2020 में दिल्ली में दंगों के आरोपी उमर खालिद को मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बेकसूर बताया है। वहीं दिग्विजय के पोस्ट को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पटवार किया है।  दरअसल, दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद के समर्थन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह उतरे हैं। उन्होंने कहा कि उमर खालिद बेकसूर हैं और उनकी जल्द रिहाई होनी चाहिए। इस मामले को लेकर दिग्विजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है। दिग्विजय ने सोमवार सुबह फेसबुक हैंडल पर लिखा-उमर खालिद बेकसुर हैं और उसके साथ बहुत अन्याय हो रहा है। उन्होंने उमर खालिद को एक पीएचडी स्कॉलर बताते हुए कहा कि वह किसी भी मापदंड में राष्ट्रद्रोही नहीं है। उमर खालिद को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।

विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार

इधर, दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को हिंदुस्तानियों की चिंता नहीं, बल्कि आतंकवादियों की फिक्र है। दिग्विजय को भारत की न्यायपालिका पर भरोसा नहीं है और हमें शक है कि वह मध्य प्रदेश या भारत के नागरिक हैं या नहीं। उनका व्यवहार पाकिस्तानी जैसा लगता है। वे आतंकवादियों को आदर से संबोधित करते हैं। कुल मिलाकर, दिग्विजय सिंह के मन में आतंकवादियों के प्रति श्रद्धा है और उन्हें पाकिस्तान जाकर बस जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले की मांग

दरअसल, दिग्विजय सिंह का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब उमर खालिद की जमानत को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। गौरतलब है कि उमर खालिद पर दिल्ली में हुए दंगों की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। वह पिछले 5 सालों से गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत जेल में बंद है। दिग्विजय सिंह ने इस अहम सुनवाई से पहले ही यह मांग उठाकर मामले को एक बार फिर राजनीतिक तूल दे दिया है। 
    

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश... अब यात्रा के दौरान ब्लैक स्पॉट का लोकपथ 2.0 देगा अलर्ट 

मध्यप्रदेश... अब यात्रा के दौरान ब्लैक स्पॉट का लोकपथ 2.0 देगा अलर्ट 

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज शनिवार को रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित लोक निर्माण विभाग के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुभारंभ  किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह  सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading...

Jan 10, 20261:47 PM

मध्यप्रदेश...माननीय की सिफारिश वाले तबादलों में नहीं चलेगा टालमटोल

मध्यप्रदेश...माननीय की सिफारिश वाले तबादलों में नहीं चलेगा टालमटोल

मध्यप्रदेश में माननीय का रुतबा बरकरार रहेगा। अब ये शिकायत नहीं आएगी कि अफसर दफ्तरों के चक्कर कटवा रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन कर दिया है।

Loading...

Jan 10, 20261:16 PM

मध्यप्रदेश... खंडवा में दो करोड़ की लूट... 80 किलो चांदी लेकर भागे बदमाश

मध्यप्रदेश... खंडवा में दो करोड़ की लूट... 80 किलो चांदी लेकर भागे बदमाश

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा में सर्राफा व्यापारी से 2 करोड़ की लूट हो गई। बदमाशों ज्वैलर्स संचालक से मारपीट कर 900 ग्राम सोना और 80 किलो चांदी लेकर बदमाश रफूचक्कर हो गए। इस वारदात की भनक लगते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Loading...

Jan 10, 202612:56 PM

जिला अस्पताल में बैट्री चोरी से ऑपरेशन ठप, मरीज इंतजार में, पुलिस जांच में जुटी

जिला अस्पताल में बैट्री चोरी से ऑपरेशन ठप, मरीज इंतजार में, पुलिस जांच में जुटी

रीवा जिला अस्पताल में इनवर्टर की बैट्री चोरी होने से बिजली बैकअप ठप पड़ गया है, जिसके चलते पिछले एक सप्ताह से ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। मरीज भर्ती हैं, डॉक्टर मौजूद हैं, लेकिन वैकल्पिक बिजली व्यवस्था न होने से सर्जरी टालनी पड़ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading...

Jan 09, 20266:22 PM

जिला न्यायालय और हनुमना के व्यवहार न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी

जिला न्यायालय और हनुमना के व्यवहार न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी

रीवा के जिला एवं सत्र न्यायालय और हनुमना व्यवहार न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर खाली कराकर घंटों सर्चिंग की। बम स्क्वॉड को कोई विस्फोटक नहीं मिला, वहीं साइबर सेल धमकी भरे मेल की जांच में जुटी है।

Loading...

Jan 09, 20266:17 PM