×

कमलनाथ नहीं, दिग्विजय चला रहे थे सरकार... सिंघार ने स्वीकारा था

मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर कांग्रेस के भीतर कलह की गूंज सुनाई दे रही है। 2020 में सरकार गिरने को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बयानों पर भाजपा नेताओं ने तंज कसा है। दरअसल, दिग्विजय सिंह और कममलनाथ की बयानबाजी पर भाजपा सक्रिय हो गई है।

By: Arvind Mishra

Aug 25, 20253:35 PM

view21

view0

कमलनाथ नहीं, दिग्विजय चला रहे थे सरकार... सिंघार ने स्वीकारा था

पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ।

  • नरोत्तम बोले- कांग्रेस की नाव को कप्तान ने ही छेद कर डुबोया 

  • बुढ़ापे में बच्चा रूपी सरकार मिली पर चूम-चूमकर मार डाला

    भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर कांग्रेस के भीतर कलह की गूंज सुनाई दे रही है। 2020 में सरकार गिरने को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बयानों पर भाजपा नेताओं ने तंज कसा है। दरअसल, दिग्विजय सिंह और कममलनाथ की बयानबाजी पर भाजपा सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सोशल मीडिया पर सरकार गिरने के रखी बात पर तंज कसते हुए शायराना अंदाज में कहा-ऐ काफिले वालों, तुम इतना भी नहीं समझे थे,लूटा है तुम्हें रहजन ने, रहबर के इशारे पर। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को बुढ़ापे में बच्चा रूपी सरकार मिली थी, लेकिन नेताओं ने उसे चूम-चूमकर ही मार डाला। पूर्व मंत्री ने कहा कि हम पहले से कहते आ रहे थे कि कमलनाथ नहीं, बल्कि दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे थे और यही कारण था कि सरकार गिरी। उस समय खुद मंत्री उमंग सिंघार ने भी यह बात कही थी, लेकिन कमलनाथ की आंखों पर दिग्विजय सिंह ने पट्टी बांध रखी थी। आज कमलनाथ को सच्चाई याद आ रही है। मिश्रा ने कहा कि अब जब कमलनाथ सच की राह पर चल ही पड़े हैं, तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि डेढ़ साल की सरकार में दिग्विजय सिंह ने उनसे कौन-कौन से भ्रष्टाचारी फैसले करवाए।

जनता गुमराह नहीं होगी

नरोत्तम ने चेतावनी दी कि अगर कमलनाथ यह खुलासा नहीं करते, तो जनता मान लेगी कि दोनों नेता केवल एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि असलियत यही है कि आप दोनों के बयानों ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस की नाव जो डूबी, उसे कप्तान ने ही छेद कर डुबोया था।

उद्योगपति कांग्रेस की कलह सुलझाते थे

इधर, भाजपा के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा-कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कल भी लड़ रहे थे और आज भी लड़ रहे हैं। अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत। शर्मा ने कहा कि तत्कालीन मंत्री उमंग सिंघार भी कह चुके थे कि सरकार दिग्विजय चला रहे थे और उद्योगपति कांग्रेस की कलह सुलझाते थे। जनता से वादे निभाने में नाकाम कांग्रेस के रवैए से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को विरोध करना पड़ा और अंतत: उन्होंने भाजपा का दामन थामा।

गुटबाजी और कलह चरम पर

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर लिखा- कमलनाथ का यह स्वीकारोक्ति बयान साबित करता है कि कांग्रेस की सरकार वास्तव में मिस्टर बंटाधार चला रहे थे। उस दौर में माफिया और भ्रष्टाचार का शिकंजा था, अव्यवस्था का बोलबाला था। यही वजह रही कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता के हित में भाजपा के साथ मिलकर स्थिर और विकासोन्मुख सरकार बनाई। आज कांग्रेस के भीतर गुटबाजी और कलह चरम पर है और इसका सबसे बड़ा कारण फिर वही चेहरा है- दिग्विजय सिंह। उन्होंने लिखा-सत्ता में हो तो भी नकारा, विपक्ष में हो तो भी नकारा। जनता का विश्वास केवल भाजपा की सेवा, सुशासन और विकास की नीति पर है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

MP बस परमिट नियम में बदलाव: रूट परमिट अब बस की अधिकतम आयु तक ही सीमित

5

0

MP बस परमिट नियम में बदलाव: रूट परमिट अब बस की अधिकतम आयु तक ही सीमित

मध्य प्रदेश सरकार ने बस परमिट नियमों में बड़ा संशोधन करने का फैसला किया है। अब बस का परमिट उसकी अधिकतम परिचालन आयु (राज्य में 15 वर्ष, अंतरराज्यीय 10 वर्ष) से अधिक अवधि के लिए जारी नहीं होगा। पुरानी बसों पर लगेगी रोक।

Loading...

Nov 18, 20257:51 PM

उमा भारती ने गौ संरक्षण पर की प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात

3

0

उमा भारती ने गौ संरक्षण पर की प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से गौ संरक्षण और गौ संवर्धन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक विषय है, और संगठन, सरकार सहमत हैं।

Loading...

Nov 18, 20257:25 PM

₹2.96 करोड़ हवाला लूटकांड: DSP पंकज मिश्रा, प्रधान आरक्षक समेत 3 गिरफ्तार; पुलिस महकमे पर आंच

4

0

₹2.96 करोड़ हवाला लूटकांड: DSP पंकज मिश्रा, प्रधान आरक्षक समेत 3 गिरफ्तार; पुलिस महकमे पर आंच

जबलपुर-सिवनी हवाला लूटकांड में बड़ा खुलासा। बालाघाट के DSP पंकज मिश्रा और प्रधान आरक्षक प्रमोद सोनी गिरफ्तार। ₹2.96 करोड़ की कथित बंदरबांट की जांच में उच्च अधिकारियों के नाम।

Loading...

Nov 18, 20257:12 PM

52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी: CM डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ, ₹7 लाख देने की घोषणा

3

0

52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी: CM डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ, ₹7 लाख देने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों में नवाचारी सोच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देशभर से 900 विद्यार्थियों के 240 मॉडल प्रदर्शित।

Loading...

Nov 18, 20255:44 PM

सिंहस्थ 2028: किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, लैंड पुलिंग योजना वापस; कांग्रेस ने उठाए सवाल

8

0

सिंहस्थ 2028: किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, लैंड पुलिंग योजना वापस; कांग्रेस ने उठाए सवाल

MP सरकार ने सिंहस्थ 2028 के लिए लैंड पुलिंग योजना वापस ली। किसानों ने उज्जैन में जश्न मनाया, जबकि कांग्रेस ने विधानसभा में सही बताई गई योजना को अचानक वापस लेने पर सवाल उठाए।

Loading...

Nov 18, 20254:52 PM