जबलपुर-सिवनी हवाला लूटकांड में बड़ा खुलासा। बालाघाट के DSP पंकज मिश्रा और प्रधान आरक्षक प्रमोद सोनी गिरफ्तार। ₹2.96 करोड़ की कथित बंदरबांट की जांच में उच्च अधिकारियों के नाम।

₹2.96 करोड़ के सनसनीखेज हवाला लूटकांड की जांच अब पुलिस महकमे के उच्च अधिकारियों तक पहुँच गई है, जिससे पूरे प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। जबलपुर क्राइम ब्रांच और सिवनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बालाघाट हॉक फोर्स में पदस्थ डीएसपी पंकज मिश्रा, जबलपुर क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक प्रमोद सोनी, और हवाला कारोबारी पंजू गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हवाला कारोबारी पंजू गोस्वामी ने सबसे पहले बड़ी रकम की मौजूदगी की सूचना प्रधान आरक्षक प्रमोद सोनी तक पहुँचाई। प्रमोद सोनी ने यह जानकारी डीएसपी पंकज मिश्रा को दी। डीएसपी मिश्रा ने यह इनपुट तत्कालीन एसडीओपी पूजा पांडे को दिया, जिसके आधार पर हवाला कारोबारी के ठिकानों पर रेड डाली गई। रेड के दौरान भारी मात्रा में रकम बरामद हुई, लेकिन आरोप है कि बरामद की गई राशि का कथित बंदरबांट (हिस्सेदारी) की गई, जिससे पूरी रकम का हिसाब-किताब नहीं मिला।
जबलपुर क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात और उससे पहले की गई संयुक्त कार्रवाई के तहत सबसे पहले प्रधान आरक्षक प्रमोद सोनी और हवाला कारोबारी पंजू गोस्वामी को गिरफ्तार कर सिवनी भेजा। इसके बाद, सिवनी पुलिस टीम ने बालाघाट के कंसगी में पदस्थ हॉक फोर्स के डीएसपी पंकज मिश्रा को हिरासत में ले लिया।
बता दे इस मामले की जांच के दौरान पहले ही तत्कालीन एसडीओपी पूजा पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, लूटी गई कुल राशि लगभग ₹2.96 करोड़ बताई जा रही है, जिसके तार बालाघाट से जुड़े होने के संकेत भी जांच में सामने आए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच में कई अन्य पुलिस अधिकारियों और बाहरी व्यक्तियों के नाम भी संदिग्ध के रूप में सामने आए हैं।
जबलपुर क्राइम ब्रांच और सिवनी पुलिस टीम संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच कर रही हैं। पुलिस की जांच में हवाला रैकेट का नेटवर्क और उसमें जुड़े लोगों/पदों की पहचान की जा रही है। बरामद रकम का सही हिसाब-किताब और वह कहाँ व कैसे खर्च/बांटी गई यह पता लगाया जा रहा है। कथित बंदरबांट किसने और कैसे की और एसडीओपी पूजा पांडे की भूमिका और पूर्व रेड-निर्देश की जाँच की जा रही है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह