चक्रवाती तूफान दितवाह को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तीन राज्यों में अत्यधिक तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं तमिलनाडु में जिला प्रशासन ने 22 बेहद संवेदनशील और 39 उच्च संवेदनशील इलाकों की पहचान कर जरूरी उपकरण व कर्मी तैनात कर दिए हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने तीन राज्यों में अत्यधिक तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चक्रवाती तूफान दितवाह को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तीन राज्यों में अत्यधिक तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं तमिलनाडु में जिला प्रशासन ने 22 बेहद संवेदनशील और 39 उच्च संवेदनशील इलाकों की पहचान कर जरूरी उपकरण व कर्मी तैनात कर दिए हैं। बंगाल की खाड़ी में पहले से ही साइक्लोन सेन्यार के चलते हलचल मची हुई है। वहीं, अब दितवाह तूफान का असर देखने को मिलेगा। चक्रवाती तूफान दितवाह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल, श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद तूफान दितवाह अब भारत की ओर रूख कर लिया है। श्रीलंका में दितवाह तूफान से अब तक 80 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अब इसका असर दक्षिण भारतीय राज्यों में देखने को मिलेगा। इसके चलते यहां तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा।
100 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से आएगा तूफान
दितवाह तूफान के टकराने से तमिलनाडु में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आएगा। इस दौरान भारी बारिश की भी संभावना है। तमिलनाडु के अलावा केरल, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, दितवाह तूफान श्रीलंका तट और समीपवर्ती बंगाल की खाड़ी से होते हुए उत्तर-उत्तरपश्चिमी मार्ग पर आगे बढ़ेगा। जो रविवार की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचेगा। तूफान दितवाह के खतरे को देखने हुए मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनियां जारी की हैं।
अभी यहां सक्रिया तूफान
तूफान दितवाह को लेकर मौसम विज्ञान के डायरेक्टर जनरल, डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि साइक्लोन तूफान श्रीलंका के तटीय इलाकों और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। यह चेन्नई से 480 किमी दक्षिण में है। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
साइक्लोन तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा और 30 तारीख की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट के पास पहुंच जाएगा। इसके असर से तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूवार्नुमान है। बारिश से स्थानीय स्तर पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं।
भारत ने श्रीलंका भेजी मदद
दूसरी तरफ, चक्रवाती तूफान दितवाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। हालात की गंभीरता को देखते हुए भारत ने आॅपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका की मदद शुरू कर दी है। राहत सामग्री की पहली खेप आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरी के जरिए श्रीलंका भेजी गई है।
तमिलनाडु में 233 राहत शिविर तैयार
तमिलनाडु के कड्डालोर जिले के लिए अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कड्डालोर के जिला कलेक्टर सिबी अधित्य सेंटिल कुमार ने बताया कि 233 राहत शिविर तैयार किए गए हैं, जहां जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित पहुंचाया जा सकेगा। सभी राहत केंद्र पूरी तरह तैयार हैं। ये केंद्र करीब 1.5 लाख लोगों को आश्रय देने में सक्षम हैं। सभी अस्पतालों में बैकअप बिजली व्यवस्था, पर्याप्त दवाइयां और तैनात मेडिकल स्टाफ मौजूद है। डॉक्टर 24 घंटे ड्यूटी पर काम कर रहे हैं।

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह