भारत से पंगा लेना पाकिस्तान को महंगा पड़ गया है। इतना महंगा कि दो महीने में ही पाकिस्तान को 14.39 मिलियन डॉलर (करीब 126 करोड़) का नुकसान हो गया है। पहले से ही कर्ज में गले तक डूबे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए यह गहरी चोट है।

सिंधु जल संधि निलंबित करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया था।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत से पंगा लेना पाकिस्तान को महंगा पड़ गया है। इतना महंगा कि दो महीने में ही पाकिस्तान को 14.39 मिलियन डॉलर (करीब 126 करोड़) का नुकसान हो गया है। पहले से ही कर्ज में गले तक डूबे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए यह गहरी चोट है। हालांकि इस नुकसान का जिम्मेदार पाकिस्तान खुद ही है। पाकिस्तान ने यह नुकसान भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने से हुआ है। दरअसल, भारत की ओर से 23 अप्रैल को सिंधु जल संधि को निलंबित करने के एक दिन बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। इसकी वजह से पाकिस्तान को 126 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। दो दिन पूर्व पाकिस्तान की संसद में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान को दो महीनों में 126 करोड़ का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह नुकसान 24 अप्रैल से 30 जून, 2025 के बीच हुआ, जब भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। इस कदम से रोजाना 100 से 150 भारतीय विमान प्रभावित हुए।
अपनी पीठ थपथपाते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन नुकसानों के बावजूद, पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण का कुल राजस्व 2019 में 508,000 से बढ़कर 2025 में 760,000 रुपए हो गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई क्षेत्र प्रतिबंध संघीय सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऐसे वित्तीय नुकसान होता है, लेकिन संप्रभुता और राष्ट्रीय रक्षा आर्थिक विचारों से ऊपर होती है। गौरतलब है कि 2019 में, सीमा पार तनाव के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने से पाकिस्तान को 54 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था।
पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र अभी भी भारतीय विमानों के लिए बंद है और अगस्त के अंतिम सप्ताह तक बंद रहेगा। इसी तरह, भारतीय हवाई क्षेत्र भी बंद रहेगा और भारतीय मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करते समय कोई भी कीमत बहुत ज्यादा नहीं होती।
पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी। इसके जवाब मे आॅपरेशन सिंदूर शुरू करने से पहले भारत ने राजनयिक संबंधों को कम कर दिया था, सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था और व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।