बिहार में राजनीतिक हलचल तेज। नीतीश कुमार सर्वसम्मति से NDA विधायक दल के नेता चुने गए, राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। जानें पूरी खबर और अहम अपडेट।

हाइलाइटस
पटना. स्टार समाचार वेब
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है और इसके साथ ही उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। वे कल (20 नवंबर, 2025) पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की 10वीं बार शपथ लेंगे।
इससे पहले, बिहार विधान भवन में NDA के सभी 202 विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जहाँ उन्हें सर्वसम्मति से NDA विधायक दल का नेता चुना गया। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी घटक दलों के विधायकों ने जोरदार समर्थन किया। बता दें कि 243 सदस्यों वाली विधानसभा में NDA ने कुल 202 सीटें जीती हैं।
घटक दलों का समर्थन पत्र
विधायक दल का नेता चुने जाने के तुरंत बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा और साथ ही नई सरकार बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश की। नीतीश कुमार के साथ NDA घटक दल के अन्य वरिष्ठ नेता—चिराग पासवान, विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे। इन सभी नेताओं ने राज्यपाल को नीतीश कुमार के समर्थन की चिट्ठी भी सौंप दी।
यह भी पढ़िए.. नीतीश ही होंगे नायक... बिहार में वही ‘तिकड़ी’ संभालेगी कमान
गठबंधन नेताओं की प्रतिक्रिया
इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभव पर जो भरोसा जताया है, इससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि NDA संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़िए.. सीएम नीतीश कुमार का इस्तीफा... 20 नवंबर को नई सरकार
विपक्ष जनादेश स्वीकार करें: मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को जनादेश स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 202 सीटें NDA को मिली हैं और विपक्ष EVM या अन्य चीजों पर दोष मढ़ने के बजाय अपनी गलतियों की बात करे। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को बहानेबाजी करार दिया।
यह भी पढ़िए.. मोदी मैजिक... कांग्रेस का ‘राहुकाल’... आरजेडी का नहीं दिखा ‘तेज’

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।