बिहार की सियासी गलियारे में आज बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री आवास में जदयू की बैठक हुई। इसमें नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा के विधायकों ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उप नेता चुना है। मतलब फिर वही तिकड़ी सत्ता की कमान संभालेगी।

जदयू ने नीतीश कुमार और भाजपा ने सम्राट चौधरी को चुना विधायक दल का नेता, विजय सिन्हा उपनेता चुने गए।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार की सियासी गलियारे में आज बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री आवास में जदयू की बैठक हुई। इसमें नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा के विधायकों ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उप नेता चुना है। मतलब फिर वही तिकड़ी सत्ता की कमान संभालेगी। दरअसल, पटना में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। नई एनडीए सरकार के गठन को लेकर फैसलों की घड़ी आ गई है। जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। जबकि भाजपा की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। उप नेता पर विजय सिन्हा के नाम पर मुहर लगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में एनडीए सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह पर कहा-ये एनडीए की सरकार है। देश में जो 20 साल बाद भी पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व को जनता का विश्वास जीतने में अपार समर्थन मिला है। कांग्रेस सिकुड़ती जा रही है, फिर भी कांग्रेस की हेकड़ी नहीं जा रही है। बिहार में लोगों ने नए बिहार के लिए पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व को आशीर्वाद दिया है।
नीतीश के पास रहेगा गृह विभाग
इधर, दावा किया जा रहा है कि गृह विभाग को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच कोई खींचतान नहीं है। जेडीयू के कुछ नेताओं ने यह जानकारी दी है कि गृह विभाग नीतीश कुमार के पास ही रहेगा। 2005 से नीतीश कुमार के पास ही गृह विभाग रहा है। ऐसे में संभावना कम है कि बीजेपी इस विभाग को ले।
सम्राट ने मान आभार
भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, पार्टी को धन्यवाद देता हूं। इतना बड़ा दायित्व दिया है। भाजपा नेता नित्यानंद राय ने कहा कि सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया। विजय सिन्हा को उप नेता चुना गया। कल शपथ ग्रहण भी ऐतिहासिक होगा।
कल सुबह 11.30 बजे शपथ
बिहार में शपथ ग्रहण का काउंटडाउन शुरू हो गया। नीतीश कुमार कल सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ एनडीए के विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। एनडीए के कई बड़े नेता भी इसमें पहुंचेंगे। इसे लेकर तैयारियां तेज हैं। कल होने वाले शपथ से पहले पटना में बीजेपी ने पोस्टर लगाए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नीतीश की तस्वीर है और विकसित बिहार का वादा किया गया है।
10वीं बार सीएम बनेंगे नीतीश
जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद संभालने की तैयारी में जुटे हैं। वे खुद ही शपथ ग्रहण से जुड़े कार्यक्रम का फीडबैक ले रहे हैं। वे गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में सीएम पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ-साथ मंत्री भी शपथ लेने वाले हैं, लेकिन अभी का सबसे बड़ा सस्पेंस ये है कि किन किन चेहरों को नई नीतीश कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है।
मैथिली बोलीं-अब करेंगे काम
अलीनगर सीट से भाजपा विधायक चुनी गईं मैथिली ठाकुर ने कहा, एक नया अनुभव है। विधायक दल में सबसे छोटी हूं। जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अब काम करना है। बिना छुट्टी लिए। हर एक दिन काम करना है। विकास की प्रगति पर तेजी से बढ़ने वाले हैं और आज ये भावना और दोगुनी हो गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।