भारत में 90 के दशक की फिल्में, गाने और सेलेब्स की जोड़ियां आज भी सिनेमाप्रेमियों की पहली पसंद हैं। इस बीच अभिनेत्री व फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने आमिर खान के साथ 90 के दशक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

अनोखे अंदाज में दिखे दोना फिल्मी सितारे
तस्वीरें नामी फोटोग्राफर गौतम ने खींची थीं
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारत में 90 के दशक की फिल्में, गाने और सेलेब्स की जोड़ियां आज भी सिनेमाप्रेमियों की पहली पसंद हैं। इस बीच अभिनेत्री व फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने आमिर खान के साथ 90 के दशक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरें किसी फोटोशूट की मालूम पड़ती हैं। हालांकि, पूजा ने इन तस्वीरों के पीछे की कहानी को लेकर जो कुछ कहा है, उसको लेकर फैंस और भी उत्साहित हैं और इनके पीछे की कहानी जानना चाहते हैं। दरअसल, अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के साथ 90 के दशक के एक फोटोशूट की दो तस्वीरें साझा की हैं। ये पुरानी तस्वीरें मशहूर फोटोग्राफर गौतम राज्याध्यक्ष ने खींची थीं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा-एक दिन मैं गौतम राज्याध्यक्ष के ह्यूजेस रोड स्थित आलीशान घर की बालकनी में खींची गई इन तस्वीरों के पीछे की कहानी जरूर साझा करूंगी। लेकिन अभी नहीं।
दोनों साथ में प्यारा पोज दे रहे
अभिनेत्री ने कहा-इससे पहले आमिर खान को याद दिला दूं और जितेश पिल्लई को (जैसा कि मैंने बहुत समय पहले वादा किया था) सारी जानकारी देकर उन्हें खुश कर दूं। तस्वीरों में आमिर और पूजा यंग नजर आ रहे हैं। दोनों ने मैचिंग करते हुए सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। दोनों साथ में प्यारा पोज दे रहे हैं।
1991 की रोमांटिक फिल्म
अभिनेत्री पूजा भट्ट और अभिनेता आमिर खान ने 1991 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म दिल है के मानता नहीं में एक साथ काम किया था। इसका निर्देशन पूजा भट्ट के पिता और दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट ने किया है। फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सफल रही थी और इसके गाने आज भी कई लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं। फिल्म में आमिर ने पत्रकार रघु जेटली का किरदार निभाया था, जबकि पूजा ने अमीर घर की वारिस पूजा धर्मचंद की भूमिका निभाई थी।
हाल ही में यहां नजर आए पूजा-आमिर
गौरतलब है कि पूजा भट्ट हाल ही में बॉम्बे बेगम्स और बिग बॉस ओटीटी-2 जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं। जबकि आमिर खान पिछले साल आई फिल्म सितारे जमीन पर में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन को प्रोड्यूस किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स आफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।
जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह