दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पुराना नाम ट्वीटर) ने कंटेंट को लेकर गलती मानी है। साथ ही भारत के कानून के हिसाब से काम करने का वादा किया है। दरअसल, केंद्र सरकार के आदेश के बाद एक्स ने कई यूजर्स पर एक्शन लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फिर फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। पीएम ने मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा की। सुबह शंख सर्किल पर शौर्य यात्रा निकाली।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। पटवारी ने दावा किया है कि खंडवा जिला प्रशासन ने एआई से बनी तस्वीरों का इस्तेमाल करके राष्ट्रीय जल संरक्षण पुरस्कार जीता है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए खंडवा जिला पंचायत के सीईओ नागार्जुन बी गौड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा।
मध्य प्रदेश की कोई बड़ी उपलब्धि हो या कोई हैरान करने वाली घटना या जिम्मेदार अफसरों से जुड़ा किस्सा...अक्सर इन्हें पेश करते हुए यह टैग लाइन जोड़ दी जाती है... एमपी अजब है, सबसे गजब है। दरअसल, मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम बदलकर अब लोक भवन कर दिया गया है।
गोवा के नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। इससे जुड़ी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें वे लोग थाईलैंड पुलिस की हिरासत में दिखाई दे रहे है। उनके हाथ बंधे हुए हैं और पासपोर्ट लेकर खड़े हैं। इंटरपोल की तरफ से जारी ब्लू कॉर्नर नोटिस के बाद यह कार्रवाई हुई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति की वजह से ये दशकों बाद हुआ कि भारत और दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क के बीच रिश्तों में दरार आया। अब ये बात अमेरिका को भी समझ आने लगी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आज देशभर में मनाया जा रहा है। भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। दिल्ली सरकार भी 75 सेवा परियोजनाओं की शुरुआत और बड़े आयोजनों का आयोजन कर रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाई संदेश मिलने का सिलसिला जारी है।
चित्रकूट जिले के थर पहाड़ गांव में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीजों को पीठ पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। यह स्थिति विकास की हकीकत और सिस्टम की असलियत को उजागर करती है।
"भारतीय इतिहास और सिनेमा का दुर्लभ संगम! इस विशेष लेख में देखें भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और बॉलीवुड के महानतम सितारे, जैसे दिलीप कुमार और राज कपूर, एक साथ। जानें इस ऐतिहासिक मुलाकात का महत्व





















