प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आज देशभर में मनाया जा रहा है। भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। दिल्ली सरकार भी 75 सेवा परियोजनाओं की शुरुआत और बड़े आयोजनों का आयोजन कर रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाई संदेश मिलने का सिलसिला जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आज देशभर में मनाया जा रहा है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आज देशभर में मनाया जा रहा है। भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। दिल्ली सरकार भी 75 सेवा परियोजनाओं की शुरुआत और बड़े आयोजनों का आयोजन कर रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाई संदेश मिलने का सिलसिला जारी है। देश के कई बड़े राजनेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। खुद पीएम आज मध्य प्रदेश में कई योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा नेताओं और विपक्षी दलों के तमाम नेताओं ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा- भारत के प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें दिल से बधाई दी। एक्स पर सीएम ने माय मोदी स्टोरी शेयर की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जब वह पीएम मोदी से मिले थे तो उन्होंने क्या सलाह दी थी। मोहन ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर के बताया कि पीएम ने उनसे कहा कि मध्य प्रदेश नदियों का मायका है। जितनी नदियां एमपी में हैं, उतनी देश के किसी राज्य में नहीं हैं। ऐसे में एमपी का अपने निकटवर्ती राज्यों से संबंध बहुत अच्छा होना चाहिए। अच्छे संबंधों का उदाहरण आपको बुंदेलखंड से देखने को मिलता है। केन बेतवा नदी के माध्य से यूपी और एमपी दोनों समृद्ध होंगे। सीएम ने कहा कि दोनों राज्यों के बुंदेलखंड के इलाकों में अगर किसी बात की कमी है तो वह केवल सिंचाई के पानी की कमी है। दो बड़ी नदियों के जुड़ाव से इस समस्या का समाधान हो सकता है। इसी तरह राजस्थान के साथ पार्वती-कालीसिंध-चंबल योजना के साथ काम हो सकता है। पीएम मोदी के उस भाव को मैंने पहली बार समझा और देखा कि नदी के जरिए हम आसपास के राज्यों के संबंधों की नई इबारत लिख सकते हैं। हमने इस पर काम भी किया। मुझे इस बात का संतोष है कि पीएम मोदी ने एक लाख करोड़ के केन-बेतवा अभियान का शुभारंभ एमपी में किया। मोहन यादव ने पीएम मोदी का एमपी में स्वागत भी किया। उन्होंने लिखा-यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। प्रधानमंत्री के शुभ आगमन से मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी। आज पीएम मोदी धार की धरा से एमपी सहित देश भर को ढेरों सौगातें देने वाले हैं।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है। एक्स पर एक पोस्ट में राधाकृष्णन ने मोदी के दीघार्यु, स्वस्थ और देश की सेवा में समर्पित संपूर्ण जीवन की कामना की। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है और एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा-कुछ अनुभव ऐसे होते हैं जो इतिहास की दिशा तय कर देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा मेरा पहला अनुभव भी ऐसा ही था। झांसी में उनके भाषण में मैंने भविष्य के नेतृत्व की चमक देखी थी। अनुशासन, संगठन के प्रति समर्पण, गहन ज्ञान और हर चुनौती को स्वीकार करने का साहस, यही गुण हैं, जिन्होंने उन्हें भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला नेता बनाया।

इस बीच रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर रेत की कलाकृति बनाई। उन्होंने कहा-पूरी दुनिया देख रही है कि भारत कैसे प्रगति कर रहा है। देश कैसे विकसित हो रहा है। हम प्रधानमंत्री मोदी को देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके काम के लिए नमन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 750 कमल के फूलों का उपयोग करके यह रेत कला बनाई गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा-मैं पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं, उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं और मुझे विश्वास है कि उनमें राष्ट्र की सेवा करने की पूरी ऊर्जा रहेगी। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने शून्य से शुरुआत करके कड़ी मेहनत और लगन से खुद को बनाया है। मुझे लगता है कि इसके लिए हमें उनकी सराहना करनी चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।