भारतीय शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी पिछले कारोबारी सेशन की तरह गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की, जबकि निफ्टी भी लुढ़ककर नीचे कारोबार करता नजर आया। वहीं यूएस डॉलर के मुकाबले रुपया में मामूली मजबूती दर्ज की गई।

आज भी पिछले कारोबारी सेशन की तरह गिरावट के साथ हुई।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी पिछले कारोबारी सेशन की तरह गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की, जबकि निफ्टी भी लुढ़ककर नीचे कारोबार करता नजर आया। वहीं यूएस डॉलर के मुकाबले रुपया में मामूली मजबूती दर्ज की गई। दरअसल, शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 83,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 25,600 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आटो, मेटल और फार्मा शेयर्स में बिकवाली है। वहीं आईटी और एफएमसीजी शेयर में तेजी दिखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 गिरकर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 50 शेयरों में से 37 शेयर नीचे पहुंच गए।

पिछड़ने वाली शीर्ष कंपनियां
इंटरग्लोब एविएशन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स
एक्सिस बैंक
लार्सन एंड टुब्रो
टाटा स्टील
भारती एयरटेल
लाभ कमाने वाली कंपनियां
हिंदुस्तान यूनिलीवर
ट्रेंट
एनटीपीसी
इंफोसिस
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
ग्लोबल मार्केट में गिरावट
जापान का निक्केई इंडेक्स 0.73 फीसदी गिरकर 53,898 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.58 प्रतिशत नीचे 5,179 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.28 फीसदी नीचे 26,503 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.03 प्रतिशत गिरकर 4,059 पर कारोबार कर रहा है। अमेरिका का डाउ जोंस 0.53 प्रतिशत ऊपर 49,407 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.51 फीसदी और एसएंडपी 500 0.51 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।
आज सर्राफा बाजार में मंदी

इधर, पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। अमेरिका और भारत की व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को सोना और चांदी के भावों में आई बढ़ोतरी के बाद अब आज गुरुवार को कीमतों में मंदी देखने को मिली है। सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक झटके में चांदी जहां करीब 25000 रुपए प्रति किलो टूटी है तो सोने के भाव भी प्रति दस ग्राम 1800 रुपए सस्ता हुआ है।

EPFO की ऑनलाइन सेवाएं 26 जून से 30 जून 2026 तक सिस्टम माइग्रेशन के कारण बंद रहेंगी। जानें मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
पेटीएम का नया फीचर 'पॉकेट मनी' बच्चों को बिना बैंक अकाउंट के UPI इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। जानें यह कैसे काम करता है, इसकी लिमिट क्या है और सुरक्षा के क्या नियम हैं।
अमेजन भारत में 2026-2030 के बीच 48 अरब डॉलर का निवेश करेगी। जानें कैसे यह निवेश AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोजगार और छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाएगा।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह एक बार फिर खरीदारी दिखी। निवेशकों के बीच कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने बाजार के सेंटीमेंट में नया जोश भर दिया है। सुबह ओपनिंग बेल के साथ ही बाजार में मजबूत तेजी का रुझान दिखा। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में आज भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन नोएल टाटा ने अपने पद से सेवानिवृत्ति की घोषणा की है। जानिए नोएल टाटा का ट्रेंट के साथ कैसा रहा सफर और कंपनी ने कैसे हासिल की इतनी बड़ी सफलता।
आज भारतीय शेयर बाजार में सुबह से ही हरियाली दिखी। इससे मायूस कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर हुआ।
नीति आयोग की 2026 की रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण। जानें भारत के बढ़ते ट्रेड डेफिसिट, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के संघर्ष, सर्विस सेक्टर की मजबूती और चीन पर निर्भरता के जोखिमों के बारे में।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज लाल निशान पर हुई। देखते ही देखते गिरावट और तेज हो गई। सेंसेक्स फिसलता दिखा। निफ्टी का भी यही हाल है। वहीं ब्लॉक डील के चलते वेदांता के शेयर 6 फीसदी टूटे। एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निधियों की नई निकासी के कारण भी शुरुआती कारोबार के दौरान शेयरों में सुस्ती दिखी।
पिछले हफ्ते के आखिरी दिन की सुस्ती के बाद, आज सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी करते हुए हरे निशान में शानदार शुरुआत की है।बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 357 अंक उछलकर 77160 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 793 अंक चढ़कर 24106 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
रिलायंस जियो ने 27 करोड़ नए शेयरों के साथ अपने आईपीओ के लिए SEBI में ड्राफ्ट फाइल किया। जानिए जियो के भविष्य के AI प्लान और आईपीओ से जुड़ी हर जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह