पश्चिम बंगाल के दुगार्पुर में मेडिकल की छात्रा के साथ दरिंदगी के केस में पुलिस ने तीन हैवानों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य दुष्कर्मी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल नेटवर्क को ट्रैक कर गिरफ्तार किया है।

दुगार्पुर में मेडिकल की छात्रा के साथ दरिंदगी के केस में पुलिस ने तीन हैवानों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल के दुगार्पुर में मेडिकल की छात्रा के साथ दरिंदगी के केस में पुलिस ने तीन हैवानों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य दुष्कर्मी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल नेटवर्क को ट्रैक कर गिरफ्तार किया है। दरअसल, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जंगल में रातभर सर्च आपरेशन चलाया और मोबाइल नेटवर्क को ट्रैक कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन दो आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है। असनसोल-दुगार्पुर पुलिस कमिश्नरेट के न्यू टाउनशिप पुलिस स्टेशन ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर गैंगरेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रातभर घटनास्थल के पास जंगल में सर्च आपरेशन चलाया गया। मोबाइल नेटवर्क को ट्रैक कर के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनका कनेक्शन इस मामले से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के कुछ कर्मचारियों और पीड़िता के साथ गए दोस्तों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

दोस्तों से भी पूछताछ जारी
परिवार के लोगों ने जिन दोस्तों पर संदेह जताया है। उन लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस कैंपस के सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा-व्यवस्थाओं की जांच कर रही है, ताकि अपराध के सटीक हालात और आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने एक विशेष जांच टीम गठित की है जो फरार दो आरोपियों के तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही न्यू टाउनशिप पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़िता को तुरंत मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अभी डॉक्टरों निगरानी में है।
डब्ल्यूबीडीएफ ने की न्यायिक जांच की मांग
द वेस्ट बंगाल डॉक्टर्स फ्रंट (डब्ल्यूबीडीएफ) ने इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे शैक्षणिक संस्थानों के अंदर भी महिलाओं के असुरक्षित होने की एक और भयावह याद बताया। संगठन ने पीड़ित के लिए न्याय की मांग की और भारत के मुख्य न्यायाधीश से मामले का संज्ञान लेने और न्यायिक जांच का आदेश देने की अपील की।
सहेली के साथ खाना खाने गई थी छात्रा
पुलिस ने बताया कि ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ दुगार्पुर में कुछ लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह घटना शुक्रवार रात दुगार्पुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर हुई, जब द्वितीय वर्ष की छात्रा अपनी एक सहेली के साथ रात के खाने के लिए बाहर गई थी।

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह