घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 93.81 अंक बढ़कर 81,998.51 पर और निफ्टी 24.45 अंक बढ़कर 25,138.45 पर आ गया। हालांकि, फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दोनों सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 93.81 अंक बढ़कर 81,998.51 पर और निफ्टी 24.45 अंक बढ़कर 25,138.45 पर आ गया। हालांकि, फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दोनों सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 88.29 पर खुला। दरअसल, बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज की, लेकिन बाद में दोनों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले हफ्ते तेजी के बाद मुनाफाखोरी के बीच स्थिर कारोबार कर रहे थे। बाजार इस हफ्ते होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहा है।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 93.81 अंकों की बढ़त के साथ 81,998.51 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 24.45 अंकों की बढ़त के साथ 25,138.45 पर पहुंच गया। बाद में बीएसई बेंचमार्क 10.06 अंकों की गिरावट के साथ 81,904.31 पर और निफ्टी 12.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,099.90 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इटरनल, टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा के शेयर पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 129.58 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 395 अंक (0.89 प्रतिशत) चढ़कर 44,768 पर और कोरिया का कोस्पी 13 अंक ऊपर 3,412 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 110.64 अंक की तेजी के साथ 26,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 8 अंक की मामूली तेजी के साथ 3,878 पर कारोबार कर रहा है। 14 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 273 अंक गिरकर 45,834 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 98 अंक चढ़कर 22,141 पर और एसएंडपी 500, 3 अंक की मामूली गिरावट के साथ 6,584 पर बंद हुआ।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 355.97 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,904.70 पर बंद हुआ था। यह लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 108.50 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,114 पर पहुंच गया था। निफ्टी में यह लगातार आठवें दिन की तेजी थी। पिछले हफ्ते बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत उछला और निफ्टी 373 अंक या 1.50 प्रतिशत चढ़ा। आठ कारोबारी दिनों में निफ्टी 534.4 अंक या 2.17 प्रतिशत उछला है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्ससे और निफ्टी गिर गया। कच्चे तेल के दाम में वृद्धि, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली मुख्य कारण रहे। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 96.48 पर पहुंच गया।
आज सोने और चांदी के भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश के विभिन्न शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के ताजा रेट और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स और निफ्टी टूटे, फार्मा शेयरों का बुरा हाल।
भारतीय अर्थव्यवस्था में महंगाई मापने का तरीका बदलने जा रहा है। सरकार पांच वर्षों में WPI को हटाकर उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) लागू करेगी। जानिए इसके मुख्य घटक और व्यापार पर असर।
घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हल्के दबाव के साथ हुई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी पर भी देखने को मिला। हालांकि, पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी ने बाजार को कुछ सहारा दिया।
सावन और रक्षाबंधन के त्योहारों से ठीक पहले आम आदमी के लिए मिठास महंगी हो गई है। इंदौर के फुटकर बाजार में इतिहास में पहली बार शक्कर के दाम 50 रुपए प्रति किलो के स्तर को पार कर गए हैं। देश में महंगाई दर मापने वाले थोक मूल्य सूचकांक में शक्कर की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से अधिक होती है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिलायंस जियो और 4,500 कंपनियों पर लगे प्रतिस्पर्धा-विरोधी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। साक्ष्यों के अभाव में आयोग ने इसे एक बड़ा राहत भरा फैसला माना है।
एशियाई बाजारों में हाहाकार और कच्चे तेल के 85 डॉलर के पार जाने के बावजूद आज भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। एशियाई बाजार के शुरुआती कारोबार में चिपमेकर कंपनियों के शेयर लगातार बेचे जाने से दबाव में रहे।
भारतीय शेयर बाजार आज भी हरे निशान पर खुला और वह भी तब जब एशियाई बाजारों में आज चौतरफा भारी बिकवाली का माहौल है। कच्चे तेल की भी कीमतें और बढ़ी हैं। एशियन मार्केट पूरी तरह से क्रैश हो गया है। वहीं भारतीय शेयर बाजार ने अपनी अद्भुत मजबूती का प्रदर्शन किया है।
आज अमेरिकी मुद्रास्फीति में अप्रत्याशित नरमी के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। बैंक और वित्तीय शेयरों ने बढ़त का नेतृत्व किया। अधिकांश क्षेत्रीय सूचकांकों ने सकारात्मक रुझान दिखाया।