
रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 94.50 पर आया
टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस सबसे बड़े नुकसान में रहे
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांकों ने दिन का कारोबार नुकसान के साथ कारोबार करते दिखे। बाजार में निवेशकों के बीच निराशा का माहौल देखा गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए तेज उछाल और उच्च अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के दोहरे दबाव के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली का रुख देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 642.51 अंक गिरकर 73,067.18 पर आ गया। निफ्टी 241.35 अंक गिरकर 22,570.90 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 94.50 पर आ गया।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 5670 | -63 | -1.17% |
| निक्केई (जापान) | 64185 | -488 | -0.73% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 23159 | -492 | -1.81% |
अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 52856 | +360 | +0.69% |
| नैस्डैक | 26703 | +278 | +1.05% |
| S&P 500 | 7757 | +45 | +0.58% |
वैश्विक बाजारों से कैसे मिल रहे संकेत
वैश्विक कमोडिटी बाजार में अचानक आई तेजी ने घरेलू इक्विटी बाजार का गणित बिगाड़ दिया है। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.55 प्रतिशत बढ़कर 110.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है, जबकि अमेरिकी क्रूड आयल 1.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.34 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज किया गया। दूसरी ओर, अमेरिकी वायदा बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 0.58 प्रतिशत और नैस्डैक फ्यूचर्स में 1.05 प्रतिशत की तेजी देखी गई, जबकि डाउ जोन्स फ्यूचर्स 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।
प्रमुख शेयरों पर पड़ा ज्यादा दबाव
बाजार में इस बिकवाली की मार लगभग सभी प्रमुख सेक्टोरल सूचकांकों पर पड़ी है। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस सबसे बड़े नुकसान में रहे।

रिलायंस की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ खुलने के 100 मिनट के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। जानिए इस ऐतिहासिक आईपीओ की खासियत, सब्सक्रिप्शन आंकड़े और निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण।
धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 21 अक्टूबर को MCX पर सोने और चांदी के ताजा भाव, शहर के अनुसार कीमतें और खरीदारी से जुड़ी जरूरी बातें जानें।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 650 से अधिक अंक उछलकर 74,518 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 23,000 के अहम स्तर को पार करते हुए 23,053.15 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 18 पैसे बढ़कर 94.73 पर पहुंच गया।
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार समझौते की बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि दोनों देश एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं।
20 अक्टूबर 2026 का संपूर्ण दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ और स्वास्थ्य का पूरा हाल।
19 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी के दामों में उछाल। MCX पर सोना ₹1,48,356 और चांदी ₹2,12,320 के पार। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु समेत प्रमुख शहरों के लाइव रेट्स देखें।
आज एक बार फिर शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सुबह प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में बाजार में कमजोरी का रुख देखा गया।बाजार में शुरुआती रुझान कमजोर बना रहा। सेंसेक्स 200 अंक तक गिर गया था। निफ्टी भी 23,150 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे चला गया।
टाटा ट्रस्ट्स ने वित्त वर्ष 2026 में ₹1,556 करोड़ बांटे। नोएल टाटा ने देशभर में 40-50 गैर-लाभकारी अस्पतालों का नेटवर्क बनाने और 2026-31 की स्वास्थ्य रणनीति की घोषणा की।
केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में चीनी की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मिलों को नियमित कोटे के अलावा अतिरिक्त बिक्री की अनुमति दी है। इसके साथ ही, डेलॉयट इंडिया ने निजी निवेश में सुधार के चलते चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी विकास दर 7.3 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह