×

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता रेवन्ना अब कैदी नंबर-15528 के नाम से जाना जाएगा

रेप केस में शनिवार को उम्रकैद की सजा पाने के बाद जेडीएस नेता एवं पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रविवार सुबह कैदी नंबर-15528 अलॉट कर दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना ने शनिवार को जेल में अपनी पहली रात बिताई।

By: Arvind Mishra

Aug 03, 20252:57 PM

view20

view0

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता रेवन्ना अब कैदी नंबर-15528 के नाम से जाना जाएगा

रेवन्ना ने शनिवार को जेल में अपनी पहली रात बिताई।

  • पूर्व सांसद को नौकरानी से रेप केस में मिली उम्रकैद 

  • अदालत ने  11.50 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया  

बेंगलुरु।स्टार समाचार वेब

रेप केस में शनिवार को उम्रकैद की सजा पाने के बाद जेडीएस नेता एवं पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रविवार सुबह कैदी नंबर-15528 अलॉट कर दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना ने शनिवार को जेल में अपनी पहली रात बिताई। जेल अधिकारियों ने बताया कि सजा सुनाए जाने के बाद शाम को रेवन्ना का मेडिकल चेकअप करवाया गया। इस दौरान वह मेडिकल स्टाफ के सामने रोता रहा। हालांकि, इस दौरान उसने किसी से कोई बात नहीं की। मेडिकल चेकअप के बाद उसे जेल लाया गया, जहां उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। जेल अधिकारियों के अनुसार दोषियों के लिए मानक ड्रेस कोड का पालन किया जा रहा है और उन्हें कैदियों को दी जाने वाली वर्दी पहननी होगी। बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में एक कैदी नंबर सौंपा गया।

रेप केस में मिली उम्रकैद

बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को नौकरानी से रेप केस में उम्र कैद की सजा सुनाई। सांसदों/विधायकों की स्पेशल कोर्ट के जज संतोष गजानन भट ने रेवन्ना पर 11.50 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। इसमें से 11.25 लाख पीड़ित को दिए जाएंगे।

रेप के चार केस दर्ज

रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की महिला ने पिछले साल अप्रैल में रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें रेवन्ना पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने 18 जुलाई को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। रेवन्ना के खिलाफ रेप के कुल 4 मामले दर्ज हैं। इनमें से यह पहला केस है, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अभिषेक बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला: 'वोट चोरी के लिए सॉफ्टवेयर का खेल', CEC को दी CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की चुनौती

अभिषेक बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला: 'वोट चोरी के लिए सॉफ्टवेयर का खेल', CEC को दी CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की चुनौती

TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग के साथ बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वोटर लिस्ट में हेरफेर और अलोकतांत्रिक व्यवहार का दावा किया

Loading...

Dec 31, 20254:30 PM

केंद्र सरकार ने 100mg से ज्यादा की नाइमेसुलाइड (Nimesulide) पर लगाया बैन; जानें क्यों है यह खतरनाक।

केंद्र सरकार ने 100mg से ज्यादा की नाइमेसुलाइड (Nimesulide) पर लगाया बैन; जानें क्यों है यह खतरनाक।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 100 mg से अधिक नाइमेसुलाइड के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानें इस पेनकिलर से लिवर और किडनी को होने वाले नुकसान और बैन की पूरी वजह।

Loading...

Dec 31, 20253:32 PM

अयोध्या... राजनाथ-योगी ने अन्नपूर्णा मंदिर में फहराई धर्मध्वजा

अयोध्या... राजनाथ-योगी ने अन्नपूर्णा मंदिर में फहराई धर्मध्वजा

अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी रामनगरी पहुंचे। सबसे पहले दोनों हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद दोनों ने राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। आरती के बाद राजनाथ ने रामलला को दंडवत प्रणाम किया।

Loading...

Dec 31, 20251:42 PM

मध्यप्रदेश में प्रचंड ठंड... दिल्ली में उड़ानों पर कोहरे ने लगा दिया ब्रेक

मध्यप्रदेश में प्रचंड ठंड... दिल्ली में उड़ानों पर कोहरे ने लगा दिया ब्रेक

देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी राज्यों में गलन बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर की सोनमर्ग टनल के पास तेज बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल में के लाहौल स्पीति में मंगलवार शाम से ही बर्फबारी शुरू है। यहां तापमान -10 डिग्री तक जाने की चेतावनी जारी की गई है।

Loading...

Dec 31, 202510:58 AM

दावों की खुली पोल... झारखंड की सबसे सुरक्षित जेल से बड़ा ब्रेक!

दावों की खुली पोल... झारखंड की सबसे सुरक्षित जेल से बड़ा ब्रेक!

हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Loading...

Dec 31, 202510:26 AM