सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा मुहैया कराने में बिहार लगातार 11 महीने से अव्वल है। राज्य को यह खिताब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के डीवीडीएमएस केंद्रीय डैशबोर्ड की ओर से मासिक राज्य रैंकिंग में मिला है।

राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार हुए हैं। उनमें सबसे अहम है नि:शुल्क दवा नीति।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बिहार में विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच नितीश सरकार ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वो भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में। इससे सरकार गदगद नजर आ रही है। दरअसल, बिहार की स्वास्थ्य सेवाएं 2005 के पहले बदहाल थी। अस्पताल परिसर में जानवरों के बंधे होने या अस्पताल की बेड पर कुत्तों के सोने की तस्वीरें वायरल होती थी, परंतु अबयहां की तस्वीर बदल गई है। सूबे की स्वास्थ्य सेवाओं ने पिछले दो दशकों में नई इबारत गढ़ी है। साल 2005 के बाद से राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार हुए हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा मुहैया कराने में बिहार लगातार 11 महीने से अव्वल है। राज्य को यह खिताब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के डीवीडीएमएस केंद्रीय डैशबोर्ड की ओर से मासिक राज्य रैंकिंग में मिला है। पिछले साल अक्टूबर में मरीजों को दवा उपलब्ध कराने के मामले में पहले स्थान पर चल रहे राजस्थान को पछाड़ते हुए 79.34 अंकों के स्कोर के साथ बिहार ने पहला स्थान प्राप्त किया था। तब से बिहार लगातार पहले पायदान पर बना हुआ है। इस महीने भी 77.89 अंक के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर तो 73.28 अंक के साथ पंजाब तीसरे स्थान पर है। जबकि बिहार 82.13 अंक के साथ फिर पहले स्थान है। राज्य के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में कुल 611 प्रकार की दवाएं मरीजों को दी जाती हैं।
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में अब आसानी से दवाएं उपलब्ध हैं। गंभीर बीमारियों के साथ-साथ सामान्य बीमारियों की दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय डीवीडीएमएस केंद्रीय डैशबोर्ड की ओर से राज्यों के लिए हर महीने एवरेज स्कोर आधारित रैंकिंग दी जाती है। यह रैंकिंग अस्पतालों में इलाज के लिए आए रोगियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के आधार पर जारी होती है।
राज्य के युवाओं को एड्स और एचआइवी जैसे संक्रमण से जागरूक करने के लिए 22 सितंबर को पटना में रेड रिबन प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह आयोजन एड्स नियंत्रण संगठन भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित हो रहा है। इस प्रतियोगिता में नौ राज्यों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इन राज्यों में बिहार के अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, दादर-नगर हवेली एवं दमन-दीव शामिल हैं।
इन राज्यों से चयनित छात्र टीमें क्विज प्रतियोगिता में एड्स एवं यौन संक्रमित रोगों पर अपनी जानकारी को साझा करेंगे। प्रतियोगिता के विजेता राष्ट्रीय स्तर की रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो 31 अक्टूबर को नगालैंड में आयोजित की जाएगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह