मध्यप्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इस वजह से हादसे भी हो रहे हैं। पूरे मध्यप्रदेश की बात करें तो बाढ़ के दौरान हुए हादसों में 252 लोगों की जान जा चुकी है। मानसून की आमद के बाद से जून और जुलाई के ये आंकड़े सरकार ने खुद विधानसभा में बताए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इस वजह से हादसे भी हो रहे हैं। पूरे मध्यप्रदेश की बात करें तो बाढ़ के दौरान हुए हादसों में 252 लोगों की जान जा चुकी है। मानसून की आमद के बाद से जून और जुलाई के ये आंकड़े सरकार ने खुद विधानसभा में बताए हैं। जबकि 1632 पशुओं को भी जान गंवानी पड़ी है। बारिश के चलते सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। 254 से अधिक सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। 128 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि 2 हजार 333 मकानों में आंशिक नुकसान भी हुआ है। कुल 2461 मकानों को नुकसान पहुंचा है। इधर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार हाल की अतिवृष्टि से प्रभावित नागरिकों के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत और बचाव कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अब तक राज्य में बचाव अभियानों के जरिए 3628 नागरिकों और 94 मवेशियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।
सीएम ने कहा कि वर्तमान में 53 राहत शिविरों में 3065 लोगों को भोजन, दवाइयों, कपड़े और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश के कलेक्टरों द्वारा अब तक 28.49 करोड़ की राहत राशि प्रभावितों को वितरित की जा चुकी है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को कठिनाई का सामना न करना पड़े और नुकसान का शीघ्र सर्वे कर समुचित मुआवजा दिया जाए।
राज्य शासन ने पहले से ही बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की विस्तृत तैयारियां कर रखी थीं। प्रदेश के 259 संवेदनशील क्षेत्रों में डिसास्टर रिस्पॉन्स सेंटर स्थापित किए गए हैं। साथ ही 111 क्विक रिस्पॉन्स टीम और 3300 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया है। भोपाल, ग्वालियर, धार और जबलपुर में बचाव टीमें तैनात की गई हैं।
प्रदेश में अब तक औसतन 711.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य से 59 फीसदी अधिक है। मंडला जैसे जिलों में चार दिन में ही 50 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई। इस भारी वर्षा से 254 ग्रामीण सड़कें प्रभावित हुईं, जिनमें से 212 पर तुरंत मरम्मत कार्य किया गया है। साथ ही 94 पुलियों के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए गए।
राज्य शासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। सभी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। 62 स्थानों पर खाद्यान्न का अग्रिम भंडारण किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर स्तर पर तत्परता और संवेदनशीलता से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहानि की हर घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सरकार ने समय रहते प्रभावी कदम उठाकर जान-माल की क्षति को न्यूनतम रखने का प्रयास किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना के गोदामों में भंडारित 500 मीट्रिक टन चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अधिकारियों ने सैंपलिंग कर जांच शुरू की, जिससे अनसेफ या नॉन इडेबल होने की स्थिति स्पष्ट होगी।
कांग्रेस देशभर के अल्पसंख्यकों में अपनी पकड़ और मजबूत करने जा रही है। ये पहली बार है कि कांग्रेस ने माइनोरिटीज से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए अलग से एडवायजरी काउंसिल का गठन किया है। साठ सदस्यीय इस समिति में तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे पार्टी के दिग्गत नेता हैं।
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पहाड़ी क्षेत्र पाटी थाना क्षेत्र के गोलगांव में आज यानी शुक्रवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, बिलियापानी घाट पर बड़वानी से सेमलेट जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए।
मध्य प्रदेश भाजपा ने अपनी नई मीडिया टीम का गठन करते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सूची जारी की। इस सूची में कुल 33 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।