गुजरात के पंचमहाल जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल पावागढ़ की पहाड़ियों पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी पर भू-स्खलन हो गया, जिससे बड़े-बड़े पत्थर और मलबा नीचे गिर पड़े।

सुबह पांच बजे हुआ हादसा, कई श्रद्धालु फंसे
प्रशासन ने युद्ध स्तर पर शुरू किया बचाव कार्य
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अहमदाबाद। स्टार समाचार वेब
गुजरात के पंचमहाल जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल पावागढ़ की पहाड़ियों पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी पर भू-स्खलन हो गया, जिससे बड़े-बड़े पत्थर और मलबा नीचे गिर पड़े। इस मलबे की चपेट में आने से कई श्रद्धालु दब गए, जिनमें से अब तक दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। दरअसल, यह हादसा सुबह 5:00 बजे हुआ, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता जी के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़ रहे थे। पहाड़ी के रास्ते में पड़ने वाले पाटियापुल के पास अचानक ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी नीचे गिरने लगे। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से मिट्टी पूरी तरह गीली और ढीली हो चुकी थी, जिसके कारण पत्थरों की रफ्तार इतनी तेज थी कि नीचे से गुजर रहे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
कई लोगों के दबे होने की आशंका
पहाड़ी से गिरे भारी पत्थरों की चपेट में कई श्रद्धालु आ गए। प्रशासन ने अब तक दो यात्रियों के शव बाहर निकाले हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोग भी अभी पत्थरों के नीचे दबे हो सकते हैं। मलबे की चपेट में आए घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पावागढ़ पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रोप-वे की टेक्निकल टीम को भी राहत काम में लगाया गया है। प्रशासन की टीमें युद्ध स्तर पर मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के काम में जुटी हुई हैं।
यात्रियों के लिए प्रशासन की चेतावनी
भारी बारिश के कारण पावागढ़ की पहाड़ियों पर भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तेज बारिश के दौरान पहाड़ी पर चढ़ने से बचें और सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सख्ती से पालन करें। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
यह भी पढ़िए...
उत्तराखंड में अब तीन जगह फटा बादल... आठ की मौत... कई लापता... घरों में घुसा मलबा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
18 सितंबर 2026 के दैनिक राशिफल में जानिए मेष से मीन राशि तक के जातकों का दिन कैसा रहेगा। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां यहाँ पढ़ें।
अंक ज्योतिष के अनुसार 18 सितंबर 2026 का मूलांक फल पढ़ें। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति से जुड़ी भविष्यवाणियां हिंदी में।
जानिए 18 सितंबर 2026, शुक्रवार का संपूर्ण पंचांग। आश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, हस्त नक्षत्र, राहुकाल, अभिजित मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
17 September 2026 Horoscope in Hindi: मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 सितंबर 2026 का दिन। जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का सटीक राशिफल
जानिए 17 सितंबर 2026 का मूलांक फल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए शुभ रंग, अंक और भविष्यफल।
जानिए 17 सितंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त, नक्षत्र और योग की पूरी जानकारी हिंदी में।
जानिए 15 सितंबर 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल। मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।
जानिए 15 सितंबर 2026 का संपूर्ण राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।
जानिए 15 सितंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग, जिसमें तिथि, नक्षत्र, सूर्योदय-सूर्यास्त, राहुकाल और शुभ मुहूर्तों की सटीक जानकारी
उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की अंतिम राजसी सवारी के दौरान नियमों की अनदेਖ कर अनधिकृत मुखौटे और झांकी निकाले जाने पर महाकाल सेना के पंडित महेश शर्मा ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।