बदरीनाथ हाईवे गौचर तलधारी के पास पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया है। सुबह पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिरे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बचे। कर्णप्रयाग नेनीसैंण मोटर मार्ग आईटीआई से 500 मीटर आगे पहाड़ी से चट्टान टूटी।


नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बदरीनाथ हाईवे गौचर तलधारी के पास पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया है। सुबह पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिरे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बचे। कर्णप्रयाग नेनीसैंण मोटर मार्ग आईटीआई से 500 मीटर आगे पहाड़ी से चट्टान टूटी। सड़क बंद होने से कपीरीपट्टी के लोगों को डिम्मर सिमली होते हुए कर्णप्रयाग पहुंचना पड़ेगा। उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, बदरीनाथ हाईवे गौचर तलधारी के पास सुबह पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिरे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बचे।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूवार्नुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
लोगों को हिदायत देते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि इन स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की वजह से जलभराव, भूस्खलन होने के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में दिन के साथ रात के समय भी अधिक सतर्क रहें और नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें। इसके अलावा आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।
पहाड़ और मैदान में हुई मूसलाधार बरसात से गंगा उफान पर आ गई। अलसुबह शुरू हुई बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया, जो सुबह 11 बजे बढ़कर चेतावनी रेखा 293 मीटर के पास 292.90 पर पहुंच गया। प्रशासन ने गंगा घाट खाली करा दिए गए। गंगा किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क कर दिया गया। बाढ़ राहत चौकियां और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश का प्रशासन अलर्ट पर हैं। जलस्तर पर पल-पल रखी जा रही है।
राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन को आवाजाही पर नजर रखने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और राहत टीमें तैनात रखने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी जैसे विभागों को कहा गया है कि बारिश के कारण यदि कोई सड़क बाधित होती है तो उसे तुरंत खोलने की व्यवस्था करें। वहीं, सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत अधिकारी को अपने कार्यक्षेत्र में अनिवार्य रूप से डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं।
खराब मौसम को देखते हुए जा प्रदेशभर में सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में 30 जून, 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। इस दौरान सभी शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र बन्द रहेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क (SBN) को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। हथियारों की तस्करी और देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के आरोप में यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने झीरम घाटी हत्याकांड के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। जानिए 2013 के इस बड़े नक्सली हमले और अदालत के फैसले से जुड़ी पूरी जानकारी।
केंद्र सरकार ने ईपीएफओ (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को मंजूरी दे दी है। जानिए इससे आपकी इन-हैंड सैलरी, पीएफ कंट्रीब्यूशन और पेंशन पर क्या असर पड़ेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए बनी हाई पावर कमेटी (HPEC) के पुनर्गठन से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि आरोप महज अटकलों पर आधारित हैं।
विश्व जनसंख्या समीक्षा 2026 के अनुसार वैश्विक स्तर पर शतायु व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जानिए भारत में 29,000 शतायु लोगों की स्थिति, जापान के शीर्ष स्थान और अन्य देशों के आंकड़े।
उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तानी जहाज के बीच हुई टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर 1991 के समझौते के उल्लंघन पर आपत्ति दर्ज की।