ग्वालियर में देर रात एक भयावह सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मोती झील के पास बदनापुरा मोड़ पर एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह थार पूर्व पार्षद चंदन राय की बताई जा रही है, जिसे कथित तौर पर उनका बेटा चला रहा था। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।

ग्वालियर.स्टार समाचार वेब
ग्वालियर में देर रात एक भयावह सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मोती झील के पास बदनापुरा मोड़ पर एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह थार पूर्व पार्षद चंदन राय की बताई जा रही है, जिसे कथित तौर पर उनका बेटा चला रहा था। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, निंबाजी की खोह निवासी सोनू उर्फ संजय कुशवाहा अपनी बहन गौरी और मां गौरा कुशवाहा के साथ बाइक से तिघरा क्षेत्र के सौजना गांव में अपने मामा के घर जा रहे थे। मोतीझील की ओर से आ रही थार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जब वे पेट्रोल डलवाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मां गौरा कुशवाहा और बेटी गौरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सोनू उर्फ संजय कुशवाहा को हल्की चोटें आईं और वह खतरे से बाहर है।
संजय ने बताया कि थार चालक नशे की हालत में था और उसने लापरवाही से तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मारी। अंधेरा होने के कारण वह गाड़ी का नंबर नहीं देख पाया, लेकिन बाद में पता चला कि यह गाड़ी पूर्व पार्षद चंदन राय की है और उनका बेटा उसे चला रहा था।
पुलिस ने मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि यह एक दुखद घटना है और लापरवाह आरोपी चालक अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।