हरियाणा के कैथल जिले के अंतर्गत सीवन में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सीवन के गांव मांडी सदरा से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही दो छात्राओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गए।

कैथल जिले के सीवन में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा
मृतक छात्राओं की पहचान नवनीत व गुणदीप के रूप में हुई
चालक की पुलिस तलाश में जुटी,परिजनों का हाल-बेहाल
कैथल। स्टार समाचार वेब
हरियाणा के कैथल जिले के अंतर्गत सीवन में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सीवन के गांव मांडी सदरा से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही दो छात्राओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गए। हादसा सीवन के मुख्य बाजार के पास मेन रोड पर हुआ। दोनों छात्राएं सीवन स्थित सरकारी कन्या विद्यालय में पढ़ती थीं। मृतकों की पहचान नवनीत कौर और गुणदीप कौर के रूप में हुई है। दोनों आपस में सहेलियां थीं और रोजाना की तरह सुबह स्कूटी से स्कूल के लिए निकली थीं। नवनीत कौर 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, जबकि गुणदीप कौर 9वीं कक्षा की छात्रा थी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने के बाद छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
यह भी पढ़िए...
अयोध्या एनएच पर हादसा: डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से मारी टक्कर, मची चीख-पुकार, कई लहूलुहान
कानपुर में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, इंस्ट्रक्टर और पायलट की मौत, 2 महीने में दूसरा बड़ा हादसा
आंध्रप्रदेश में चिलकलुरिपेट हाईवे पर हादसा: तिरुपति जा रही बस ने आटो को मारी टक्कर,सात लोगों की मौत

हरियाणा के कैथल जिले के अंतर्गत सीवन में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सीवन के गांव मांडी सदरा से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही दो छात्राओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गए।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच का आदेश दिया है। अदालत ने सीबीआई को मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया। दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी।
उत्तरप्रदेश के अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह करीब छह बजे एनएच-27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए लखीमपुर खीरी से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई।
ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में की गई है। ईडी ने धन शोधन विरोधी कानून के तहत यह कार्रवाई की है। ईडी ने आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, एनसीआर और कोलकाता में अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद पाकिस्तान पीएमओ द्वारा पीएम मोदी को ग्रुप फोटो से हटाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद पाकिस्तान को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8% जीडीपी ग्रोथ पर बधाई दी और सोना न खरीदने की अपील की। जानें सोने के आयात, रुपए की मजबूती और गोल्ड ईटीएफ निवेश से जुड़ी खास बातें।
सुप्रीम कोर्ट ने कल्याण के शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों पर हमले के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश सुक्रिया म्हात्रे की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अस्पतालों में मेडिकल प्रोफेशनल्स पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक प्रदर्शन मामले में छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। जानिए इस से जुड़ी पूरी खबर, कोर्ट की टिप्पणी और अन्य मुख्य बातें।
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में संचालित पंजाब नेशनल बैंक की घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट करेंसी चेस्ट में अगस्त महीने में आॅडिट के दौरान 7.40 करोड़ रुपए की जाली करेंसी पाई गई। इससे पहले 10-11 अगस्त के आसपास बैंक से आरबीआई भेजी गई रकम में 4.36 लाख रुपए की कैश कमी सामने आई थी।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी स्थित पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मनौरी में सोमवार दोपहर एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच लोग जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह