आज यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने 70 साल पुराने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का गहन विश्लेषण करने के बाद एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस कानून का मुख्य उद्देश्य न तो वेश्यावृत्ति को पूरी तरह से खत्म करना है और न ही इसे आपराधिक अपराध बनाना है।

70 साल पुराने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम पर फैसला
कानून का असली मकसद वेश्यावृत्ति का व्यावसायीकरण रोकना
20वीं में वेश्यावृत्ति के लिए महिलाओं की तस्करी बहुत आम थी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आज यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने 70 साल पुराने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का गहन विश्लेषण करने के बाद एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस कानून का मुख्य उद्देश्य न तो वेश्यावृत्ति को पूरी तरह से खत्म करना है और न ही इसे आपराधिक अपराध बनाना है, बल्कि इसका असली मकसद वेश्यावृत्ति के व्यावसायीकरण पर लगाम लगाना है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने अधिनियम की धारा 2 में दिए गए वेश्यागृह शब्द की परिभाषा की जांच करते हुए पीठ ने एक बेहद महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण दिया। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई अकेली महिला अपनी आजीविका (पेट पालने) के लिए अपने घर में वेश्यावृत्ति करती है, जिसमें कोई दूसरी महिला शामिल नहीं है और न ही उस परिसर के रखरखाव में किसी बाहरी व्यक्ति या बिचौलिए की भूमिका है तो उस महिला के निवास स्थान को कानूनन वेश्यागृह नहीं माना जाएगा। पीठ ने कहा-हम इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि वेश्यावृत्ति को खत्म करना या इसे आपराधिक अपराध बनाना इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य नहीं है। बल्कि, इसका उद्देश्य वेश्यावृत्ति के व्यावसायीकरण को रोकना या समाप्त करना है, यानी वेश्यावृत्ति को आजीविका के एक संगठित माध्यम के रूप में इस्तेमाल करने पर रोक लगाना है।
इसलिए कानून के नाम में अनैतिक शब्द
वेश्यालय से छुड़ाई गई महिलाओं के पुनर्वास के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए पीठ ने 1956 के इस अधिनियम का गहराई से विश्लेषण किया। अदालत ने बताया कि 20वीं सदी की शुरुआत में वेश्यावृत्ति के लिए महिलाओं की तस्करी बहुत आम थी। समाज में इसे अनैतिक माना जाता था, यही वजह है कि यह शब्द इस कानून के नाम के साथ जुड़ गया। आईटीपीए मुख्य रूप से अपराधियों और तस्करों को सजा देने के लिए लाया गया था, न कि खुद वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाओं को दंडित करने के लिए।
धारा 7 और 8 सामान्य नियम के अपवाद
जस्टिस पारदीवाला द्वारा लिखे गए 298 पन्नों के इस फैसले में स्पष्ट किया गया कि अधिनियम की धारा 7 और 8 इस सामान्य नियम के अपवाद हैं। ये धाराएं विशेष परिस्थितियों में वेश्यावृत्ति के व्यक्तिगत कृत्यों को दंडित करती हैं कि धारा 7 सार्वजनिक स्थानों के करीब वेश्यावृत्ति में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को दंडित करती है। वहीं, धारा 8 सार्वजनिक स्थानों पर ग्राहकों को रिझाने या बुलाने को अपराध मानती है।
सामाजिक नैतिकता का रखा ख्याल
पीठ ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हालांकि वेश्यावृत्ति के व्यक्तिगत कृत्यों को सीधे तौर पर पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं किया गया है, लेकिन सार्वजनिक शालीनता और सामाजिक नैतिकता को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। सार्वजनिक संस्थानों और अधिसूचित क्षेत्रों के आसपास ऐसे दृश्यों या प्रयासों को रोका जाए ताकि जनता को असुविधा न हो।
वेश्यावृत्ति को लेकर कानूनी अस्पष्टता
अदालत ने स्पष्ट किया कि वह न तो वेश्यावृत्ति को पूरी तरह से अपराध घोषित करने की वकालत कर रही है और न ही इसे पूरी तरह से अनियंत्रित छोड़ने की बात कह रही है। कोर्ट ने कहा कि हम सिर्फ यह समझाना चाहते हैं कि विधायी उद्देश्य वेश्यावृत्ति के सभी कृत्यों की निंदा करना नहीं है। हालांकि, इसकी परिभाषा में कुछ अस्पष्टता जरूर है, क्योंकि इसे पूरी तरह से केवल शोषणकारी या अपमानजनक रूप में ही चित्रित किया जाता है।
यह भी पढ़िए...
विजय शाह मामला : " सुप्रीम टिप्पणी " : ,MP सरकार से कहा- "बस बहुत हुआ, अब आदेश का पालन करें"

आज यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने 70 साल पुराने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का गहन विश्लेषण करने के बाद एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस कानून का मुख्य उद्देश्य न तो वेश्यावृत्ति को पूरी तरह से खत्म करना है और न ही इसे आपराधिक अपराध बनाना है।
ECI Voter List Update 2026: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची सुधार का तीसरा चरण 30 मई से शुरू। जानें फॉर्म-6 जमा करने की आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया।
Delhi Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के साकेत (सैदुल्लाजाब) में निर्माण के दौरान गिरी इमारत। हादसे में 4 लोगों की मौत, 10 घायल। NDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं पर हमलों का दौर जारी है। अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, वहीं हुगली में सांसद कल्याण बनर्जी भी हमले में घायल हो गए हैं। ममता बनर्जी ने इसे बड़ी साजिश बताया है।
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के चर्चित सूर्या चौहान की हत्या केस में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने जाल बिछाकर खोडा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने के मुख्य आरोपी 50 हजार इनामी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
West Bengal Political Violence: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में चुनावी हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस दौरान उनकी शर्ट फाड़ दी गई और उन पर अंडे फेंके गए।
राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ सहित 5 जिलों में पाकिस्तान से उठे रेतीले तूफान ने भारी तबाही मचाई है। 80 kmph की रफ्तार से चली आंधी के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया।
Raipur Court Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को पेशी पर आए एक आरोपी पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस चौकी के सामने हुई इस वारदात से सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए नौ आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की इस कार्रवाई को हाल के वर्षों की महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी सफलताओं में माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह