×

ऐतिहासिक पल... मेट्र से पहुंचा लिवर, और मिल गई नई जिंदगी

बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो इस बार सिर्फ सवारी नहीं, जिंदगी बचाने के भी काम आयी। शहर में पहली बार, एक बेहद जरूरी लिवर ट्रांसप्लांट के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया गया। मामला हेपेटाइटिस से जूझ रहे एक मरीज का है, जिसे लिवर ट्रांसप्लांट की सख्त जरूरत थी।

By: Arvind Mishra

Aug 03, 202512:59 PM

view1

view0

ऐतिहासिक पल... मेट्र से पहुंचा लिवर, और मिल गई नई जिंदगी

यह बेंगलुरु की पहली घटना है जब किसी मेडिकल इमरजेंसी के लिए मेट्रो का इस्तेमाल हुआ।

  • सफलता के लिए मेट्रो के दोनों सिरों पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया

  • बेंगलुरु के ट्रैफिक से बचने के लिए किया गया पहला प्रयोग

  • 31 किमी की दूरी, 30 मेट्रो स्टेशन...55 मिनट में पहुंचाया

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

कहते हैं कि चलती का नाम ही जिंदगी है। अक्सर लोग क्यों कहते हैं आज यह सिद्ध हो गया कि वास्तव में चलती का नाम जिंदगी है...। दरअसल, बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो इस बार सिर्फ सवारी नहीं, जिंदगी बचाने के भी काम आयी। शहर में पहली बार, एक बेहद जरूरी लिवर ट्रांसप्लांट के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया गया। मामला हेपेटाइटिस से जूझ रहे एक मरीज का है, जिसे लिवर ट्रांसप्लांट की सख्त जरूरत थी। लिवर एक 24 वर्षीय एक्सीडेंट पीड़ित द्वारा दान किया गया था, जिसे व्हाइटफील्ड से स्पर्श अस्पताल तक ले जाना था। बेंगलुरु की ट्रैफिक को चकमा देने के लिए टीम ने नम्मा मेट्रो का सहारा लिया और 31 किलोमीटर की दूरी, 30 मेट्रो स्टेशनों को पार करते हुए लिवर को सिर्फ 55 मिनट में अस्पताल पहुंचा दिया गया।

पहली बार मेट्रो से पहुंचा लिवर

लिवर ट्रांसप्लांट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में देख सकते हैं कि मेट्रो के आखिरी डिब्बे से एक टीम उतरती है और आॅर्गन कंटेनर लेकर तेजी से बाहर निकलती है। इस रेस को सफल बनाने के लिए मेट्रो के दोनों सिरों पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। व्हाइटफील्ड मेट्रो से अस्पताल तक 5.5 किमी की दूरी थी और आरआर नगर मेट्रो से स्पर्श अस्पताल तक 2.5 किलोमीटर।

55 मिनट में तय की 31 किलोमीटर

स्पर्श अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि यह ऐतिहासिक पल था, जब ट्रैफिक को हराकर मेट्रो ने वक्त पर अंग पहुंचाकर एक जान बचाई। बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो के जरिए एक गंभीर रूप से बीमार मरीज तक शहर के ट्रैफिक से बचते हुए समय पर लिवर पहुंचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर में पहली बार ऐसी मेडिकल इमरजेंसी के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया गया।

अंगदान से बड़ा कुछ नहीं

मरीज हेपेटाइटिस से जुड़ी गंभीर लिवर की समस्या से जूझ रहा था। दान किए गए लिवर को मेट्रो के जरिए आरआर नगर स्थित स्पर्श अस्पताल पहुंचाकर उसे नया जीवन दिया गया। यह आॅर्गन, एक 24 वर्षीय दुर्घटना पीड़ित से प्राप्त किया गया, जिसे व्हाइटफील्ड से अस्पताल तक 31 किलोमीटर और 30 मेट्रो स्टेशनों को पार करते हुए मात्र 55 मिनट में पहुंचाया गया।

 ट्रैफिक की वजह से लिया फैसला

शहर में भारी ट्रैफिक की वजह से अस्पताल को डर था कि अगर लिवर समय पर नहीं पहुंचा, तो वह खराब हो सकता है और मरीज की जान पर बन आएगी। ऐसे में मेडिकल टीम ने तुरंत फैसला लिया कि लिवर को मेट्रो के जरिए पहुंचाया जाए।

आखिरी डिब्बा बना लाइफ लाइन

स्पर्श अस्पताल की टीम ने नम्मा मेट्रो की पर्पल लाइन के आखिरी डिब्बे में लिवर को रखा।  बीएमआरसीएल ने इस मिशन के लिए पूरा सहयोग दिया और अंतिम कोच को खास मेडिकल टीम के लिए रिजर्व कर दिया गया। पूरी सुरक्षा और ग्राउंड स्टाफ के साथ मिशन को अंजाम दिया गया।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में देखा जा सकता है कि अस्पताल की टीम मेट्रो से उतरती है और तेजी से लिवर लेकर बाहर जाती है। मेट्रो स्टेशन से अस्पताल तक का रास्ता भी पहले से तैयार किया गया था, ताकि एक मिनट की देरी न हो।

डॉक्टर बोले- मेट्रो की मदद काबिले तारीफ

स्पर्श अस्पताल के डॉ. महेश गोप शेट्टी ने बताया-अगर हम सड़क से जाते तो ट्रैफिक में फंसने का खतरा था। मेट्रो ने हमें सबसे तेज और सुरक्षित रास्ता दिया। बीएमआरसीएल और एसओटीटीओ कर्नाटक ने जिस तेजी और समर्पण से मदद की, वो काबिले तारीफ है। लिवर ट्रांसप्लांट की सर्जरी पूरी रात चली और सुबह 3 बजे खत्म हुई। फिलहाल मरीज आईसीयू में है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पिनाका एक्सटेंडेड रेंज: भारतीय सेना की मारक क्षमता में क्रांतिकारी बढ़ोतरी

1

0

पिनाका एक्सटेंडेड रेंज: भारतीय सेना की मारक क्षमता में क्रांतिकारी बढ़ोतरी

भारतीय सेना में शामिल हो रहा है स्वदेशी पिनाका एक्सटेंडेड रेंज गाइडेड रॉकेट सिस्टम, जिसकी मारक क्षमता 75 किमी से ज्यादा है। जानें कैसे यह गेम-चेंजर हथियार 44 सेकंड में 72 रॉकेट दागकर दुश्मन को तबाह कर सकता है।

Loading...

Aug 05, 2025just now

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फटा बादल... धराली में विनाशकारी बाढ़

1

0

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फटा बादल... धराली में विनाशकारी बाढ़

गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़। बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं। स्थानीय राजेश पंवारका कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है।

Loading...

Aug 05, 202512 minutes ago

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल  सत्यपाल मलिक का निधन

1

0

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज आरएमएल अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। निधन की जानकारी उनके एक्स हैंडल से पोस्ट कर दी गई है।

Loading...

Aug 05, 202536 minutes ago

पीएम मोदी का तंज... विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी और उसने अपने ही पैर पर मार ली कुल्हाड़ी

1

0

पीएम मोदी का तंज... विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी और उसने अपने ही पैर पर मार ली कुल्हाड़ी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंगलवार को पहली बार एनडीए सांसदों की बैठक हो रही है। बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर हर महादेव के नारों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया है।

Loading...

Aug 05, 20253 hours ago

बारिश ने बरपाया कहर...यूपी के 17 जिलों में बाढ़... घर जमींदोज...16 लोगों की गई जान 

1

0

बारिश ने बरपाया कहर...यूपी के 17 जिलों में बाढ़... घर जमींदोज...16 लोगों की गई जान 

मानसूनी बारिश का कहर जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में नजर आ रहा है। दरअसल, यूपी-बिहार में बारिश से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। बिहार के मुंगेर, बक्सर, पूर्णिया, भोजपुर, पटना समेत कई जिलों में सैकड़ों गांव डूब गए हैं। बिहार के पूर्णिया में 38 साल बाद रिकॉर्ड बारिश हुई।  

Loading...

Aug 05, 20255 hours ago