अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीद और विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच अनुकूल वैश्विक रुझानों के बीच शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन की तेजी जारी रही। निफ्टी भी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन की तेजी जारी रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीद और विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच अनुकूल वैश्विक रुझानों के बीच शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन की तेजी जारी रही। निफ्टी भी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक व्यापार के बीच आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ने से शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे कमजोर होकर 89.24 पर बंद हुआ। दरअसल, शेयर बाजार ने आज इतिहास रच दिया। पिछले साल सितंबर से ही मार्केट अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे कारोबार कर रहा था, लेकिन आज शेयर बाजार ने रिकॉर्ड हाई बना दिया। निफ्टी 50 आज करीब 90 अंक चढकर 26,295.55 पर पहुंच गया, जो इसका रिकॉर्ड हाई लेवल है।
निफ्टी ने रचा इतिहास
पिछले साल सितंबर में निफ्टी 50 इंडेक्स का रिकॉर्ड हाई लेवल 26,277.35 अंक था। वहीं सेंसेक्स का रिकॉर्ड हाई 85,978.25 अंक था, लेकिन आज निफ्टी ने इतिहास रचते हुए 26,295.55 का रिकॉर्ड हाई लेवल बनाया है। हालांकि अभी सेंसेक्स ने रिकॉर्ड हाई लेवल टच नहीं किया है, लेकिन यह भी काफी करीब है। सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 85,912.94 पर कारोबार कर रहा है।
सभी सेक्टर में अच्छी तेजी
बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 11 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 19 शेयरों में तेजी है। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर टॉप परफॉमर हैं। लूजर वाले शेयरों में जोमैटो और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं। सेक्टरों की बात करें तो पीयूएस बैंक कंज्युमर्स और आयल एंड गैस को छोड़कर सभी सेक्टर में अच्छी तेजी देखी जा रही है।
टॉप गेनर शेयर
गनेश हाउसिंग के शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा की उछाल है। पटेल इंजीनियरिंग के शेयर भी 10 फीसदी से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। टाटा टेली के शेयर में 5 फीसदी,जिलेट इंडिया के शेयर में भी 5 फीसदी की तेजी है। तेजस नेटवर्क में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। स्वॉन कॉपोर्रेशन के शेयर में 2 फीसदी की तेजी है। इसी तरह, टाटा पावर, बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस के शेयर में 1.5 फीसदी की उछाल देखी जा रही है।
85 शेयरों में अपर सर्किट
बीएसई पर 3,321 शेयरों में से 1,853 शेयर तेजी पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1,262 शेयर गिरावट पर है। 206 शेयर कारोबार के दौरान अनचेंज रहे हैं। 60 शेयरों ने 52 सप्ताह का हाई लेवल टच किया है, जबकि 53 शेयरों ने 52 सप्ताह का निचला स्तर टच किया है। 85 शेयरों में अपर सर्किट और 60 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे थे और जिसका डर था वही हुआ। आज खुलते के साथ ही शेयर मार्केट औंधे मुंह गिर गया। इस बड़ी गिरावट के बीच पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाइटन जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर बिखरे हुए दिखाई दिए।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश का एलान किया है। भागलपुर के पीरपैंती में पावर प्रोजेक्ट और सारण में आई हॉस्पिटल का उद्घाटन। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम आज एक बार फिर एक रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए गए। इससे पहले गैस कंपनियों ने शुक्रवार को सीएनजी की कीमतें दो रुपए प्रति किलो बढ़ा दी थी। पिछले तीन दिन में सीएनजी तीन रुपए महंगी हुई है।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर तीन रुपए प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। इसके साथ ही डीजल और जेट फ्यूल पर टैक्स घटाया है।
अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे मुकदमे के निपटारे पर सहमति दी है।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिर कारोबारी दिन शुक्रवार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे पहले मार्केट में गुरुवार के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबर करते दिख रहे हैं। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बेंचमार्क सूचकांकों पर बिकवाली का जोर दिखा।
देश में आज से दूध महंगा हो गया है। देर शाम दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर छाई अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी दबाव दिखा।
बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को दोहराया भी था। अब सरकार ने गोल्ड को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है।