महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्र ने आत्महत्या कर ली। कॉलेज में प्रवेश लेने से ठीक पहले छात्र ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के पूरे राज्य में सनसनी फैल गई। छात्र की पहचान अनुराग बोरकार के रूप में हुई है।
By: Arvind Mishra
Sep 24, 2025just now
मुंबई। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्र ने आत्महत्या कर ली। कॉलेज में प्रवेश लेने से ठीक पहले छात्र ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के पूरे राज्य में सनसनी फैल गई। छात्र की पहचान अनुराग बोरकार के रूप में हुई है। छात्र को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित कॉलेज में एडमिशन लेने जाना था। मगर, घर से रवाना होने के पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या से पहले अनुराग ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि वो डॉक्टर नहीं बनना चाहता था। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अनुराग ने नीट यूजी परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। ओबीसी कैटेगरी में अनुराग को नीट में आल इंडिया रैंक 1475 मिली थी।
पुलिस के अनुसार, गोरखपुर के लिए रवाना होने से पहले ही अनुराग ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने सुसाइड नोट का खुलासा नहीं किया है। मगर दावा किया जा रहा है कि अनुराग डॉक्टर नहीं बनना चाहता था, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।