रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल जीत लिया है। उसने बीती देर रात तक चले फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे।

विराट कोहली ने छक्का लगाकर जीत दिलाई
टीम में 8 मैच विनर; कोहली ने 675 रन बनाए

अहमदाबाद। स्टार समाचार वेब
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल जीत लिया है। उसने बीती देर रात तक चले फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। 156 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेंगलुरु ने 2025 में इसी मैदान पर पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था। वह लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस भी ऐसा कर चुकी हैं।
कोहली-वेंकटेश के बीच 62 रन की पार्टनरशिप
156 रन के टारगेट का पीछा करते हुए RCB को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई। अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि कोहली ने शुरुआत से ही पारी को संभाले रखा। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 27 बॉल में 62 रन की साझेदारी हुई। देवदत्त पडिक्कल (1), रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पंड्या (1) जल्दी आउट हुए, लेकिन कोहली ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रन की पारी खेलकर कोहली का साथ दिया। अंत में जितेश शर्मा (11*) के साथ कोहली ने टीम को जीत तक पहुंचाया। कोहली 42 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे।
सुंदर का अर्धशतक, रसिख को 3 विकेट
गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही और टीम ने 55 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। कप्तान शुभमन गिल (10), साई सुदर्शन (12) और निशांत सिंधु (20) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर (19) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। हालांकि, वॉशिंगटन सुंदर ने एक छोर संभालते हुए 37 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। अरशद खान (15) व जेसन होल्डर (7) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम को 20 ओवर में 155/8 तक पहुंचाया। RCB के लिए रसिख सलाम सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके, जबकि क्रुणाल पंड्या को 1 सफलता मिली।
खबर अपडेट की जा रही है....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मेसी के शानदार खेल और अंतिम क्षणों के गोल की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
2027 पुरुष वनडे विश्व कप के नए फॉर्मेट को समझें। आईसीसी ने 14 टीमों के साथ सुपर सीरीज और सुपर-7 जैसे बदलाव क्यों किए? जानिए टूर्नामेंट का पूरा स्ट्रक्चर और शेड्यूल।
लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रचा गया। ऐसा इतिहास जिसने नई रिकॉर्डबुक की शुरुआत की है। ये इतिहास रचा हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने। टीम इंडिया ने 142 साल बाद इस मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड महिला टीम को 270 रनों से हरा दिया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रनों से करारी शिकस्त दी। यास्तिका भाटिया का शतक और स्नेह राणा की गेंदबाजी रही जीत की कुंजी।
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित-कोहली की वापसी से टीम इंडिया मजबूत। मैच का समय, लाइव प्रसारण और टीम की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
चेन्नई सुपर किंग्स और उनके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी प्रबंधन और फ्लेमिंग के बीच हुई चर्चा के बाद यह निर्णय किया गया है। फ्लेमिंग लंबे समय से सीएसके के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
बीसीसीआई ने इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम में किया बदलाव। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को मिला मौका। देखें संशोधित टीम और शेड्यूल।
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
टी-20 विश्व विजेता इंग्लैंड में पूरी तरह से सरेंडर करने के बाद खाली हाथ लौट रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली नई टीम इंडिया को सात मैचों में से एक में भी जीत नहीं मिली। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अय्यर ने टीम की गलतियों का पिटारा खोल दिया है।
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने इंडिया-ए टीम के अगले दौरे को अंतिम रूप दे दिया है। यह टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इंडिया-ए का यह दौरा नेपाल क्रिकेट के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।