आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। दरअसल, आईपीएल के प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार (26 मई) से शुरू होगा।

एक क्लिक में जाने, कब- कहां खेले जाएंगे मुकाबले
आईपीएल के प्लेआफ का रोमांच कल से शुरू होगा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। दरअसल, आईपीएल के प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार (26 मई) से शुरू होगा। अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की भिड़ंत पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा।
चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मुकाबला
पहले क्वालिफायर को जीतने वाली टीम को सीधा फाइनल का टिकट मिल जाएगा। इसके बाद बुधवार (27 मई) को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करेगा।
29 मई को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला
29 मई को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा। पहले क्वालिफायर में हारने और एलिमिनेटर मुकाबले को जीतने वाली टीम की भिड़ंत दूसरे क्वालिफायर मैच में होगी। दूसरे क्वालिफायर की मेजबानी भी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ही करेगा।
31 मई को खिताबी मुकाबला
अंक तालिका में आरसीबी पहले और जीटी दूसरे नंबर पर रही, जिसके कारण उन्हें पहला क्वालिफायर हारने के बाद दूसरे क्वालिफायर में एक और मौका मिलेगा। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। फाइनल मैच की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा।
आईपीएल : प्लेऑफका शेड्यूल
26 मई- पहला क्वालिफायर - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस
27 मई - एलिमिनेटर - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
29 मई - दूसरा क्वालिफायर मैच
31 मई - फाइनल खेला जाएगा
यह भी पढ़िए...
आईपीएल: रनों की बारिश करने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ा अवॉर्ड जीतने की दहलीज पर खड़े
आईपीएल इतिहास में विराट कोहली बने सबसे अमीर खिलाड़ी, जानें केकेआर और बाकी खेलों का हाल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलने पर भारतीय टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से पहले क्राइस्टचर्च में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अय्यर ने कहा कि वैभव अभी बहुत युवा हैं और उन्हें अपनी बारी के लिए धैर्य रखना चाहिए।
एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता के दौरान बुधवार का दिन भारत के लिए बेहद सफल रहा, जहां खिलाड़ियों ने एक के बाद एक कई पदक अपने नाम किए।
नागोया पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर T20 दौड़ में नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। जानें भारत के अन्य विजेताओं और प्रदर्शन के बारे में विस्तार से।
भारत के न्यूजीलैंड दौरा 2026 के लिए वनडे, T20 और टेस्ट टीम की घोषणा हो गई है। ईशान किशन को वनडे में उपकप्तानी मिली है जबकि यशस्वी और जडेजा बाहर हैं। जानिए पूरा मैच शेड्यूल और स्क्वॉड।
मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने नगालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में नाबाद 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। जानिए इस रिकॉर्ड पारी और बाबासाहेब निंबालकर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से जुड़ी पूरी जानकारी।
BCCI ने पुरुष चयन समिति का पुनर्गठन किया है। पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चीफ सिलेक्टर बनाया गया है, जबकि रमेश पोवार ने अजित अगरकर की जगह ली है।
पैरा एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड और अवनी लेखरा ने सिल्वर मेडल जीता। भारत को मिला 2028 पैरालंपिक का कोटा।
एशियाई पैरा खेल 2026 में भारतीय जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने पुरुषों के J1-70 किग्रा वर्ग में इंडोनेशियाई एथलीट को हराकर कांस्य पदक जीता। जानिए मैच का पूरा हाल।
पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। बिना हाथों के तीरंदाजी करने वाली 19 वर्षीय शीतल ने महिला कंपाउंड क्वालीफिकेशन स्पर्धा में 720 में से 704 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
जापान के आइची-नागोया में 5वें पैरा एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हुई। सम्राट नारुहितो ने उद्घाटन किया। भारतीय दल की अगुवाई प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा ने की।