पीएम ने कहा-छठी मइया को हम यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने की कोशिश में लगे है। एक ओर आपका बेटा छठी मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ कांग्रेस-राजद के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में की चुनवी सभा।
पटना। स्टार समाचार वेब
आरजेडी और कांग्रेस वालों की पहचान सिर्फ पांच चीजों से है। कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन ये जंगल राज की पहचान है। जिनका खुद का इतिहास जमीन हथियाने वाला रहा है, क्या वो बिहार के उद्योग के लिए जमीन देंगे। क्रूरता राज में कानून दम तोड़ता है। ये चीजें जहां होती हैं वहां विकास नहीं होता। इन्होंने बिहार के साथ विश्वासघात किया है। अपमान करने वालों को बिहार माफ नहीं करेगा। विकसित भारत के लिए विकसित बिहार जरूरी है। यह बात पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनवी सभा के दौरान कही। पीएम ने कहा-छठी मइया को हम यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने की कोशिश में लगे है। एक ओर आपका बेटा छठी मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ कांग्रेस-राजद के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है। क्या इस अपमान को देश सहन करेगा। क्या जो मेरी माताएं निर्जला उपवास करतीं हैं, वो अपमान सहेंगी।
पीएम मोदी ने कहा कि यहां की लीची जितनी मीठी होती है, उतनी ही मीठी आपकी बोली भी है। बिहार के मेरे मालिकों, मैं आपका बहुत बड़ा कर्जदार हूं। इतनी बड़ी संख्या में युवा आए हैं। ये विशाल भीड़ बता रही है कि बिहार में फिर एक बार ठऊअ की सरकार आएगी। बिहार में फिर से सुशासन की सरकार आएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि छठ को लेकर अभियान पर विचार मुझे तब आया जब मैं यात्रा के दौरान रात में या सुबह योग करते समय छठ मईया के भजन सुनता था। उनमें मैंने देखा कि एक विदेशी महिला कितने सुंदर ढंग से छठी मईया के गीत गा रही थी। मैंने नागालैंड की एक बेटी को भी देखा - जिसके लिए हिंदी बोलना भी कठिन था, लेकिन वह इतनी भावनाओं से छठी मईया का भजन गा रही थी कि मन भावविभोर हो गया। तभी मेरे मन में यह विचार आया कि अब छठी मइया की भक्ति केवल भारत के कोने-कोने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में भक्ति का भाव जगा रही है।
मोदी ने कहा कि छठ पर्व को लेकर हम एक और अभियान शुरू करने जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि नई पीढ़ी भी छठ महापर्व के गीतों की महान परंपरा से जुड़ सके। गीतों के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संस्कार और परंपरा चलती है। इसे देशव्यापी ताकत देने के लिए हम पूरे देश में विभिन्न कलाकारों द्वारा छठ पूजा के भजनों की प्रतियोगिता आयोजित करेंगे। छठ पूजा से पहले यह प्रतियोगिता पूरी की जाएगी ताकि नए कलाकार, नए गीत, नई भक्ति और नई भावना व्यक्त कर सकें। देश की हर भाषा के लोगों को इसमें भाग लेने का अवसर मिलेगा। जनता स्वयं चुनेगी कि कौन से गीत उन्हें सबसे अधिक पसंद आते हैं। जो शीर्ष गीत चुने जाएंगे, उन्हें लिखने वाले और गाने वाले कलाकारों को अगले वर्ष छठ पूजा से पहले सम्मानित किया जाएगा और पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार ने भाजपा-एनडीए का सुशासन देखा है। आज बिहार में रेल के इंजन बन रहे हैं, डेयरी के बड़े-बड़े प्लांट लग रहे हैं, मखाना अब दुनिया भर में जा रहा है। लोगों का स्थानीय स्तर पर काम मिल रहा है। अब पलायन नहीं करना पड़ रहा है। यह सब चीजें कांग्रेस-आरजेडी वालों का खटक रही हैं। महालठबंधन वालों का दुकानों पर ताला लग गया है। इनकी लूट बंद हो गई है। इसलिए ये छटपटा रहे हैं। लाल डायरी जेब में डालकर घूम रहे हैं। इन्हें सिर्फ-सिर्फ कुर्सी से मतलब है।
प्रधानमंत्री ने गोलू हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा- जंगलराज के दिनों को याद करते हैं तो अंदाजा लगता है कि हालात कितने खतरनाक थे। आप मुजफ्फरपुर के लोग आरजेडी सरकार में हुआ गोलू अपहरण कांड कभी नहीं भूल सकते हैं। इसी शहर में 2001 में स्कूल जाते हुए एक छोटे से बालक को अपराधियों ने दिन-दहाड़े किडनैप कर लिया था और बदले में बहुत सारे रुपए मांगे थे और जब रुपए नहीं दे पाए तो आरजेडी के इन चट्टे-बट्टों ने उस छोटे से बालक के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।