×

किसानों को भरपूर बिजली दी तो जेई से जीएम तक की कटेगी सैलरी

मध्यप्रदेश सरकार जहां एक ओर किसानों को राहत देने में जुटी है। वहीं दूसरी ओर बिजली कंपनियों के कर्ताधर्ता अफसर मनमानी बिजली कटौती पर आमादा नजर आ रहे हैं। इससे सरकार की घोषणाओं और किसान हितैषी नीतियां कठघरे में नजर आ रही हैं।

By: Arvind Mishra

Nov 04, 20252:56 PM

view12

view0

किसानों को भरपूर बिजली दी तो जेई से जीएम तक की कटेगी सैलरी

कर्ताधर्ता अफसर मनमानी बिजली कटौती पर आमादा नजर आ रहे हैं।

मनमानी

  • एमपी में विद्युत कंपनी के आदेश ने बढ़ाई चिंता
  • कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर ने दिया आदेश
  • उल्लंघन की रिपोर्ट हेडक्वार्टर को भेजी जाएगी
  • एक दिन पहले सीएम ने किसानों को दी थी राहत

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश सरकार जहां एक ओर किसानों को राहत देने में जुटी है। वहीं दूसरी ओर बिजली कंपनियों के कर्ताधर्ता अफसर मनमानी बिजली कटौती पर आमादा नजर आ रहे हैं। इससे सरकार की घोषणाओं और किसान हितैषी नीतियां कठघरे में नजर आ रही हैं। अभी एक दिन पहले ऊर्जा विभाग की समाधान योजना की शुरुआत करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की थी कि घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि और औद्योगिक श्रेणी (शासकीय कनेक्शन को छोड़कर) उपभोक्ताओं को तीन माह या उससे अधिक के बकाया बिल पर सरचार्ज राशि में छूट दी जाएगी। उपभोक्ता बकाया राशि को एकमुश्त या छह किस्तों में चुका सकते हैं। योजना में सरचार्ज पर छूट एक करोड़ तक दी जा सकती है। वहीं सीएम की  उक्त घोषणा के अगले दिन आज बिजली विभाग के एक फरमान ने किसानों की नींद उड़ा दी है। दरअसल, विद्युत कंपनी ने आदेश जारी किया है कि किसी महीने में किसी भी कृषि फीडर पर एक दिन में 10 घंटे से ज्यादा बिजली की सप्लाई नहीं करनी है। ऐसा पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी का वेतन काट दिया जाएगा। ये आदेश मध्य क्षेत्र विद्युत मंडल कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर एके जैन ने निकाला है।

15 जिलों में भेजा आदेश

उक्त आदेश की कॉपी भोपाल और ग्वालियर के साथ सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, रायसेन, हरदा, विदिशा, अशोकनगर, गुना, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी और दतिया के महाप्रबंधकों को भेजी गई है।

नियम के खिलाफ माना जाएगा

मध्य क्षेत्र विद्युत मंडल कंपनी के आदेश में लिखा है- यदि किसी कृषि फीडर पर निर्धारित 10 घंटे से अधिक बिजली दी जाती है तो इसे नियम के खिलाफ माना जाएगा और संबंधित आॅपरेटर की एक दिन की सैलरी काटी जाएगी। यदि कंट्रोल रूम द्वारा किसी कृषि फीडर पर 2 दिन लगातार 10 घंटे से अधिक बिजली दी जाती है तो संबंधित जूनियर इंजीनियर का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। लगातार 5 दिन तक ऐसा होने पर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर की 1 दिन की सैलरी काटी जाएगी। यदि 7 दिन तक प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक आपूर्ति पाई जाती है, तो उपमहाप्रबंधक या महाप्रबंधक का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।

रिपोर्ट हेडक्वार्टर भेजी जाएगी

आदेश में लिखा है कि यदि कहीं मिट्टी की नमी, खराब मौसम या तकनीकी कारणों से लोड बढ़ता है तो भी आपूर्ति 10 घंटे से अधिक नहीं की जानी चाहिए। कृषि फीडर मीटरों के समय रीडिंग के आधार पर प्रतिदिन 15 मिनट तक की त्रुटि सीमा निर्धारित की गई है। इससे अधिक बिजली देने पर इसे नियम उल्लंघन माना जाएगा। सभी अधीक्षण अभियंताओं, एक्जीक्यूटिव, असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियरों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा। उल्लंघन की रिपोर्ट हेडक्वार्टर को भेजी जाएगी।
  

COMMENTS (0)

RELATED POST

होली पर सीएम मोहन यादव का तोहफा, मप्र कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ा।

होली पर सीएम मोहन यादव का तोहफा, मप्र कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ा।

मध्यप्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों और 4.50 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर। 3% DA बढ़ोतरी के साथ अब मिलेगा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता।

Loading...

Mar 03, 202612:52 PM

MP Weather: मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, नौगांव में पारा 35°C के पार; जानें होली पर मौसम का पूर्वानुमान।

MP Weather: मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, नौगांव में पारा 35°C के पार; जानें होली पर मौसम का पूर्वानुमान।

मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में तापमान में बढ़ोत्तरी। जानें होली पर बारिश की संभावना और मौसम विभाग का लू अलर्ट।

Loading...

Mar 03, 202611:40 AM

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को अपराधी लवकुश शर्मा के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Loading...

Mar 02, 20267:04 PM

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

जबलपुर सीबीआई ने रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को मुंगेर से गिरफ्तार किया है। बायोमैट्रिक मिलान न होने पर खुला फर्जीवाड़ा।

Loading...

Mar 02, 20266:53 PM

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान:  रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान: रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती ने नगर जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष और 2 महामंत्री सहित कई नए चेहरों को जगह मिली है।

Loading...

Mar 02, 20266:43 PM