अगर आपके दांत पीले जो गए हैं और देखने में बदसूरत लग तो इसमें घबराने की ज़रूरत नहीं है। यह एक आम समस्या है, जो गलत खान-पान, साफ-सफाई की कमी या तम्बाकू के सेवन से हो सकती है।

अगर आपके दांत पीले जो गए हैं और देखने में बदसूरत लग तो इसमें घबराने की ज़रूरत नहीं है। यह एक आम समस्या है, जो गलत खान-पान, साफ-सफाई की कमी या तम्बाकू के सेवन से हो सकती है। ऐसे में पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए महंगे डेंटिस्ट के इलाज या केमिकल-भरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल से पहले, आप कुछ असरदार और आसान घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।
ये तरीके न सिर्फ आपके दाँतों को चमकदार बना सकते हैं, बल्कि आपके मसूड़ों को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इन नुस्खों को सही तरीके से इस्तेमाल करके आप अपनी मुस्कान की खोई हुई चमक वापस पा सकते हैं।
बेकिंग सोडा बहुत असरकारक
बेकिंग सोडा, दाँतों से प्लाक हटाने में बहुत असरदार है। एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा को थोड़े से टूथपेस्ट में मिलाएँ। इससे दाँतों पर ब्रश करें और गुनगुने पानी से कुल्ला करें। इसे हफ़्ते में केवल एक या दो बार ही इस्तेमाल करें, क्योंकि ज़्यादा इस्तेमाल से दाँतों को नुकसान हो सकता है।
संतरे का छिलका
संतरे के छिलके में मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम दाँतों पर जमे पीलेपन को दूर करने में मदद करते हैं। हर रात सोने से पहले ताज़े संतरे के छिलके को अपने दाँतों पर रगड़ें। कुछ हफ्तों तक लगातार करने से आपको अच्छे नतीजे दिखेंगे।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
हाइड्रोजन पेरोक्साइड में हल्का ब्लीचिंग प्रभाव होता है, जो दाँतों को सफेद बनाता है। आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड युक्त माउथवॉश से कुल्ला कर सकते हैं, या बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें, क्योंकि इससे मसूड़ों में जलन हो सकती है और दाँत संवेदनशील हो सकते हैं।
नींबू पीलेपन को कम करने में सहायक
नींबू के प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण भी पीलेपन को कम करने में सहायक होते हैं। कुछ बूंदों में थोड़ा नमक मिलाएँ। इस पेस्ट को दाँतों अच्छी तरह रगड़ें। कुछ मिनट बाद पानी से कुल्ला कर लें। पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए इसेदो हफ्तों तक दिन में दो बार करें।
ऑइल पूलिंग
ऑइल पूलिंग में तेल को मुँह में भरकर कुल्ला किया जाता है। दो चम्मच नारियल का तेल मुँह में भरकर 15 से 20 मिनट तक घुमाएँ। यह प्रक्रिया बैक्टीरिया को हटाने में मदद करती है, जो प्लाक और पीलेपन का कारण बनते हैं। यह बैक्टीरिया को हटाकर दाँतों को साफ रखने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर:- यहां दिए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत में लॉन्च हुआ फेफड़ों के कैंसर का 7 मिनट वाला जादुई इंजेक्शन 'टेसेंट्रिक'। जानिए कैसे काम करती है रोश फार्मा की यह इम्यूनोथेरेपी और क्या है इसकी कीमत।
जानें समय प्रबंधन के प्रभावी तरीके जिनसे आप एक दिन में अधिक काम कर सकते हैं। पोमोडोरो तकनीक और कार्य प्राथमिकता के साथ अपनी उत्पादकता बढ़ाएं।
देर रात तक जागना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे यह आदत मोटापे, हृदय रोग, मानसिक तनाव और कमजोर इम्यूनिटी का कारण बनती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए आज ही अपनी आदत बदलें।
गर्मियों में फ्रिज की सफाई बहुत जरूरी है। जानें घर पर DIY क्लीनिंग स्प्रे बनाने का तरीका, फ्रिज को बैक्टीरिया मुक्त रखने के टिप्स और डीप क्लीनिंग के आसान स्टेप्स
रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जानें कैसे यह छोटी सी आदत आपकी इम्यूनिटी, दिमाग और स्किन को बदल सकती है।
क्या आप तकनीक से थके हुए महसूस कर रहे हैं? जानिए डिजिटल डिटॉक्स क्या है, इसके फायदे और मानसिक शांति पाने के लिए इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा कैसे बनाएं।
मटके का ठंडा पानी सेहत के लिए वरदान है, लेकिन इसकी गलत सफाई आपको बीमार कर सकती है। जानें मटके को साफ करने का सही तरीका और इसे बैक्टीरिया मुक्त रखने के आसान टिप्स।
गर्मियों में तेज धूप और पसीने से बेजान हुई त्वचा में जान फूंक देंगे ये खास फल। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें और तरबूज, पपीता जैसे फलों से पाएं नेचुरल ग्लो। जानें त्वचा के लिए बेस्ट समर फ्रूट्स।
भीगे काले चने के फायदे, वजन घटाने के उपाय, एनीमिया का उपचार, डायबिटीज डाइट टिप्स, काले चने खाने का सही तरीका, स्वास्थ्य समाचार, Health Benefits of Soaked Chana.
क्या आप भी मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं? जानें संतुलित आहार, योग, पर्याप्त नींद और हाइड्रेशन के जरिए वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम से बचने के असरदार उपाय।