पूरे 1 हफ्ते तक फ्लाइट रद्दीकरण के बाद इंडिगो की उड़ाने अब पटरी पर लौट चुकी हैं। इंडिगो एयरलाइंस के ज्यादातर विमान आसमान में उड़ान भर रहे हैं। हालांकि, इंडिगो ने लगातार आठवें दिन भी 60 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करने की घोषणा की है। इंडिगो की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, आज इंडिगो की कुल 67 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।

केरल के तिरुवनंतपुरम में भी आज इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इंडिगो की बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन और परिचालन अव्यवस्था के बाद केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा-इंडिगो की विंटर शेड्यूल क्षमता में कटौती की जाएगी और उसके कुछ स्लॉट अन्य एयरलाइंस को दिए जाएंगे। दरअसल, पूरे 1 हफ्ते तक फ्लाइट रद्दीकरण के बाद इंडिगो की उड़ाने अब पटरी पर लौट चुकी हैं। इंडिगो एयरलाइंस के ज्यादातर विमान आसमान में उड़ान भर रहे हैं। हालांकि, इंडिगो ने लगातार आठवें दिन भी 60 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करने की घोषणा की है। इंडिगो की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, आज इंडिगो की कुल 67 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। इनमें चेन्नई, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम जैसे एयरपोर्ट्स के नाम शामिल है। वहीं, इंडिगो की लापरवाही के बाद सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है।
7 दिन में 4500उड़ान रद्द
पिछले 7 दिनों में इंडिगो ने 4500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द की थीं। केंद्र सरकार का कहना है कि अब वो इंडिगो की फ्लाइट्स में कटौती करके कुछ स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को भी दिए जाएंगे। केरल के तिरुवनंतपुरम में भी आज इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। वहीं, तमिलनाडु में इंडिगो की 41 फ्लाइट्स कैंसिल हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी इंडिगो ने 58 आने और 63 उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को रद कर दिया है।
सरकार ने दी चेतावनी
केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बीते दिन संसद में इंडिगो को चेतावनी देते हुए कहा था कि मामले की जांच शुरू हो गई है। सरकार इसपर ऐसी सख्त कार्रवाई करेगी कि भविष्य में सभी एयरलाइंस के लिए उदाहरण सेट होगा। नायडू ने देश में नई एयरलाइंस शुरू करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा, देश को कम से कम 5 बड़ी एयरलाइंस की जरूरत है और नई एयरलाइंस शुरू करने का ये सबसे सही समय है।
अब तक 745 करोड़ लौटाए
सरकार के अनुसार, इस अवधि में रद्द हुए 730,655 पीएमआर के लिए 745 करोड़ रुपए यात्रियों को वापस किए जा चुके हैं। साथ ही एयरलाइन के पास फंसे करीब 9,000 बैग में से 6,000 यात्रियों को पहुंचा दिए गए हैं, जबकि बाकी बैग आज पहुंचाने का लक्ष्य है। इंडिगो संकट पर केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू 12 बजे लोकसभा में जवाब देंगे।
संतोषजनक नहीं इंडिगो जवाब
इधर, डीजीसीए ने भी एयरलाइन को नोटिस जारी किया था. हालांकि इंडिगो ने जवाब में तकनीकी गड़बड़ियों, सर्दियों की समय-सारणी में बदलाव, खराब मौसम, हवाई यातायात भीड़भाड़ और नई क्रू रोस्टरिंग को वजह बताया, लेकिन नियामक अब भी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।