अमेरिका में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां भारतीय मूल के प्रसिद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ ऐशले टेलिस को गोपनीय दस्तावेज रखने और चीन से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फेडरल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन ने वर्जीनिया के वियना स्थित उनके घर पर छापा मारा, जहां से 1000 से ज्यादा पन्नों के टॉप सीक्रेट दस्तावेज बरामद किए गए।

भारतीय मूल के प्रसिद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ ऐशले टेलिस ।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिका में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां भारतीय मूल के प्रसिद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ ऐशले टेलिस को गोपनीय दस्तावेज रखने और चीन से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फेडरल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन ने वर्जीनिया के वियना स्थित उनके घर पर छापा मारा, जहां से 1000 से ज्यादा पन्नों के टॉप सीक्रेट दस्तावेज बरामद किए गए। दरअसल, भारतीय मूल के अमेरिकी विश्लेषक और साउथ एशिया पॉलिसी पर लंबे समय तक सलाहकार रहे ऐशले टेलिस को अमेरिका में गिरफ्तार किया गय। उन पर आरोप है कि उन्होंने गोपनीय दस्तावेज अपने पास रखे और चीनी अधिकारियों से मुलाकात की। कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, 64 वर्षीय टेलिस पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां अवैध रूप से रखने का आरोप है। दोषी पाए जाने पर उन्हें 10 साल तक की जेल और 2.5 लाख डॉलर जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।
अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया कि टेलिस के वर्जीनिया स्थित घर से हजारों पेजों के टॉप सीक्रेट और सीक्रेट दस्तावेज मिले हैं। ये दस्तावेज उनके वियना स्थित घर में रखे गए थे। टेलिस की गिरफ्तारी पिछले हफ्ते हुई और सोमवार को उन्हें औपचारिक रूप से आरोपित किया गया। एफबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि वे स्टेट डिपार्टमेंट के अनपेड एडवाइजर और पेंटागन के आफिस आफ नेट एसेसमेंट के कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम कर रहे थे।
ऐशले टेलिस कानेर्गी एंडाउमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के सीनियर फेलो भी हैं। उन्होंने 2001 में अमेरिकी सरकार से जुड़कर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों प्रशासन को भारत और दक्षिण एशिया पॉलिसी पर सलाह दी। वे मुंबई में जन्मे और सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़े हैं। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी आॅफ शिकागो से पॉलिटिकल साइंस में एमए और पीएचडी की। वर्षों तक वे यूएस-इंडिया-चाइना पॉलिसी के सबसे प्रभावशाली विश्लेषकों में गिने जाते रहे हैं।
कोर्ट रिकॉर्ड्स के मुताबिक, सितंबर और अक्टूबर 2025 में टेलिस ने डिफेंस और स्टेट डिपार्टमेंट की बिल्डिंग्स से गुप्त दस्तावेज निकाले, प्रिंट किए और घर ले आए। सर्विलांस फुटेज में उन्हें एक लेदर ब्रीफकेस के साथ इमारत से बाहर जाते देखा गया था। जब एफबीआई ने 11 अक्टूबर को उनके घर पर सर्च वारंट के तहत छापेमारी की तो कई जगहों से गुप्त फाइलें बरामद हुईं, जिनमें लॉक्ड फाइलिंग कैबिनेट, बेसमेंट आॅफिस की टेबल और स्टोरेज रूम में रखे ब्लैक ट्रैश बैग्स शामिल हैं। टेलिस के पास टॉप सीक्रेट सिक्योरिटी क्लीयरेंस थी और वे सेंसिटिव कंपार्टमेंटेड इंफॉर्मेशन तक पहुंच रखते थे।
मामला और पेंचीदा तब हुआ जब जांच में सामने आया कि टेलिस ने पिछले कुछ सालों में कई बार चीनी अधिकारियों से मुलाकात की। एफबीआई का दावा है कि 15 सितंबर 2025 को वर्जीनिया के फेयरफैक्स स्थित एक रेस्टोरेंट में टेलिस की मुलाकात चीनी अधिकारियों से हुई थी। उन्हें एक मनीला एनवेलप के साथ अंदर जाते और बिना लिफाफे के बाहर निकलते देखा गया। इसी तरह अप्रैल 2023 में वॉशिंगटन डीसी के उपनगर में हुई एक डिनर मीटिंग के दौरान पास बैठे लोगों ने सुना कि टेलिस और चीनी प्रतिनिधि ईरान-चीन संबंधों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकों पर चर्चा कर रहे थे। दो सितंबर को टेलिस को चीनी अधिकारियों से एक गिफ्ट बैग मिला था


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।