शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

पीएम ने राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से की मुलाकात
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। संवाद के दौरान पीएम मोदी ने एक महिला शिक्षिका, जो बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाती हैं, से चुटकी लेते हुए सवाल किया-अगर मैं आपका स्टूडेंट हूं और मुझे एक अच्छा स्पीकर बनना है, तो मुझे क्या टिप्स देंगे। इस पर शिक्षिका ने जवाब दिया, इसके लिए सबसे पहले चेहरे और हाव-भाव में कॉन्फिडेंस दिखना चाहिए। शिक्षिका का जवाब सुनकर पीएम मोदी मुस्कुरा दिए और पूछा, लेकिन यह कॉन्फिडेंस आएगा कैसे। इस पर शिक्षिका ने बताया कि इसके लिए लगातार अभ्यास की आवश्यकता होती है।
स्क्रीन टाइम अब एक लत बन चुका
पीएम मोदी ने बच्चों में बढ़ती स्क्रीन टाइम की लत पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्क्रीन टाइम अब एक लत बन चुका है। अगर बच्चों को वीडियो गेम के बजाय मैदान में खेले जाने वाले वास्तविक खेलों के प्रति प्रेरित किया जाए, तो वे इस लत से आसानी से बाहर निकल सकते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े शहरों और यूनिवर्सिटीज में ड्रेस कोड के मुद्दे पर बात करते हुएकहा कि नियमों को बिना स्पष्टीकरण के लागू करने के बजाय जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है।
बच्चों के बदलते व्यवहार पर नजर
प्रधानमंत्री ने शिक्षकों को सलाह दी कि वे बदलते माहौल में बच्चों के मन में उठने वाली आशंकाओं और उनके व्यवहार में आ रहे बदलावों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहें।
सम्मानित होंगे 48 शिक्षक
शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। कुल चयनित 48 शिक्षक में 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक हैं। जिन शिक्षकों का सम्मान होना है, वे केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य आदर्श जनजातीय स्कूल और पीएम श्री स्कूल के हैं।
मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों का चयन
सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश से 3, जबकि बिहार और मध्य प्रदेश से 2-2 शिक्षक चुने गए हैं। यहां खास बात यह है कि लातूर के नवोदय विद्यालय के गणित शिक्षक वैभव वसंतराव कुलकर्णी को भी नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 के लिए चुना गया है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी। सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगी परीक्षा। जानिए पूरी जानकारी, जिलेवार विवरण और अपडेट्स।
मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत BRC और APC के 525 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। उच्च पद प्रभार शिक्षकों को पात्रता में शामिल करने की मांग उठी है।
कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 454 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
केवल लंबे समय तक काम करने से किसी कर्मचारी को स्थाई कर्मी बनने का अधिकार नहीं मिल जाता। जनभागीदारी समिति द्वारा नियुक्त व्यक्ति भी केवल नियुक्ति के आधार पर राज्य सरकार का नियमित कर्मचारी नहीं बन सकता।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 आगामी 7 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 12 जिलों में होने वाली इस परीक्षा के जरिए 156 पदों के लिए 3,775 अभ्यर्थी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को थ्री-लेयर सिक्योरिटी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
NTA जल्द ही UGC NET June 2026 के 84 विषयों की फाइनल आंसर की और परिणाम जारी करेगा। साथ ही CSIR NET और ICAR परीक्षाओं के भी रिजल्ट इसी सप्ताह आएंगे। जानिए कैसे चेक करें स्कोरकार्ड।
देशभर में सरकारी स्कूलों की बदहाली और घटती छात्र संख्या के बीच राज्यों के शिक्षा बजट को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार अपने कुल बजट का औसतन केवल 13.76 फीसदी ही शिक्षा पर खर्च कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह