×

जबलपुर तेज रफ्तार बस पलटी, 15 यात्री घायल, दो गंभीर

रविवार को जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र में एक यात्री बस पलट गई है। बताया जा रहा है कि बस जबलपुर से डिंडोरी जा रही थी और रांझी के पास OFK अस्पताल के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

By: Ajay Tiwari

Nov 30, 20256:19 PM

view8

view0

जबलपुर तेज रफ्तार बस पलटी, 15 यात्री घायल, दो गंभीर

जबलपुर तेज रफ्तार बस पलटी, 15 यात्री घायल, दो गंभीर

  • दुर्घटना रांझी पास OFK अस्पताल के पास हुई
  • गंभीर दो यात्रियों को जिला विक्टोरिया अस्पताल रेफर किया

जबलपुर: स्टार समाचार वेब
रविवार को जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र में एक यात्री बस पलट गई है। बताया जा रहा है कि बस जबलपुर से डिंडोरी जा रही थी और रांझी के पास OFK अस्पताल के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र में एक यात्री बस अचानक पलट गई। बस एमपी 20 पीए 0914, जो जबलपुर से डिंडोरी जा रही थी, दोपहर बाद रांझी को पार कर ओएफके अस्पताल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर रांझी और खमरिया पुलिस तुरंत पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। 

घायलों को नजदीकी ओएफके और रांझी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को जिला विक्टोरिया अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि बस की अधिक गति और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह रही।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रुद्राक्ष महोत्सव 2026: कुबेरेश्वर धाम में भक्ति और सुरक्षा का संगम, पुलिस तैनात

रुद्राक्ष महोत्सव 2026: कुबेरेश्वर धाम में भक्ति और सुरक्षा का संगम, पुलिस तैनात

सीहोर कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से शुरू हो रहे रुद्राक्ष महोत्सव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। जानें नया ट्रैफिक प्लान, डायवर्जन मार्ग और पुलिस की विशेष व्यवस्था।

Loading...

Feb 12, 20266:55 PM

रीवा अस्पताल में एमआरआई दिन में चालू, रात में मरीज भटकते जांच को

रीवा अस्पताल में एमआरआई दिन में चालू, रात में मरीज भटकते जांच को

रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 13 करोड़ की एमआरआई मशीन दिन में जांच कर रही है, लेकिन रात में सुविधा बंद होने से मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।

Loading...

Feb 12, 20266:49 PM

शिक्षक की लापरवाही से छात्र परीक्षा से वंचित, भविष्य पर संकट गहराया मामला

शिक्षक की लापरवाही से छात्र परीक्षा से वंचित, भविष्य पर संकट गहराया मामला

सतना के शासकीय विद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने की गलती से कक्षा 10 के छात्र का भविष्य संकट में पड़ गया। परिजनों ने प्रशासन से विशेष अनुमति देकर परीक्षा में शामिल कराने की मांग की।

Loading...

Feb 12, 20266:45 PM

जल्दबाजी ने ली जान, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में छात्रा की मौत, स्टेशन पर मचा हड़कंप

जल्दबाजी ने ली जान, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में छात्रा की मौत, स्टेशन पर मचा हड़कंप

सतना रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय 25 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। लापरवाही से हुआ हादसा यात्रियों को झकझोर गया।

Loading...

Feb 12, 20266:40 PM

भवन निर्माण में उत्कृष्ट दृष्टिकोण और दीर्घकालिक योजना अनिवार्य: सीएम

भवन निर्माण में उत्कृष्ट दृष्टिकोण और दीर्घकालिक योजना अनिवार्य: सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में भवन विकास निगम के PMS 2.0 पोर्टल का शुभारंभ किया और इंजीनियर्स को आधुनिक विश्वकर्मा बताया। जानें निर्माण क्षेत्र के नए संकल्प और समझौतों के बारे में।

Loading...

Feb 12, 20265:56 PM