'ऑपरेशन सिंदूर' पर लोकसभा में चल रही चर्चा के दौरान, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया,

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा मेें बोलते विदेश मंत्री एस जयशंकर।
हाइलाइट्स
नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब.
'ऑपरेशन सिंदूर' पर लोकसभा में चल रही चर्चा के दौरान, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर में मध्यस्थता की बात कही थी। जयशंकर ने स्पष्ट किया कि 22 अप्रैल से 17 जून, 2025 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी।
जयशंकर ने संसद में बताया कि जब इस अवधि में दोनों नेताओं के बीच कोई संवाद ही नहीं हुआ, तो मध्यस्थता का सवाल ही पैदा नहीं होता। उनके इस बयान ने विपक्ष के उन आरोपों पर विराम लगा दिया, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिकी दबाव में आने की बात कही जा रही थी।
विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर तीखा हमला
बोलते हुए कहा कि "पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद की नर्सरी है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत को पाकिस्तान को एक स्पष्ट, मजबूत और दृढ़ संदेश भेजना जरूरी था। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के मामले को उजागर किया और बताया कि कैसे इस विशेष हमले का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाना और भारत के लोगों के बीच सांप्रदायिक कलह फैलाना था।
जयशंकर ने यह भी जानकारी दी कि पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद कुछ देशों से फोन कॉल्स आए, जिनमें कहा गया कि पाकिस्तान आगे कोई हमला नहीं करेगा। हालांकि, भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि इस तरह की कोई भी बात औपचारिक रूप से पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) के ज़रिये ही आनी चाहिए।
विपक्ष द्वारा लगातार शोर-शराबा करने पर गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि विपक्ष को देश के विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं है, बल्कि दूसरे देश पर विश्वास है। शाह ने तंज कसते हुए कहा कि इसी वजह से विपक्ष के नेता अगले 20 साल तक विपक्ष में ही बैठे रहेंगे।
इस पूरे घटनाक्रम ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति पर संसद में चल रही महत्वपूर्ण बहस को और तेज कर दिया है।
लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। चर्चा में सरकार की ओर से हिस्सा लेते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, अब तक जितने भी विपक्षी सांसदों ने यहां बात की है, उनमें से एक भी सांसद ने खड़े होकर यह नहीं कहा कि इस आतंकी हमले में लोगों से उनका धर्म पूछा गया, कलमा पढ़ने को कहा गया, उनकी पैंट उतारी गई और फिर उन्हें मार दिया गया। मुझे बताइए कि विपक्षी सांसदों को ऐसा कहने में क्या दर्द था? जब रक्षा मंत्री भारतीय सेना की उपलब्धियों पर चर्चा कर रहे थे, तब कोई तालियां नहीं बज रही थीं, कोई मेज नहीं थपथपा रहा था।
यह भी पढ़िए...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।