मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य छटा देखने को मिली। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में जहां श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी, वहां भगवान का विशेष माखन-मिश्री से अभिषेक किया गया।

जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी ने किया गो पूजन, भक्तों पर बरसाए फूल
भोपाल में इस्कॉन पटेल नगर में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन
उज्जैन के नारायणा धाम में पांच दिन कृष्ण कथा और रासलीला
पन्ना, अमझेरा और महिदपुर में कृष्ण के अलग-अलग प्रसंग

भोपाल/मथुरा। स्टार समाचार वेब
देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बेहद धूमधाम, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत देश के सभी प्रमुख कृष्ण धामों में सुबह से ही मंगला आरती, अभिषेक और विशेष अनुष्ठानों का दौर जारी रहा। मथुरा-वृंदावन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली यूपी में जन्माष्टमी को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा पहुंचकर गोप पूजन किया और भागवत भवन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। वृंदावन के बांके बिहारी और प्रेमानंद महाराज आश्रम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बांके बिहारी मंदिर और निधिवन में भगवान के बाल रूप के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। गोकुल के नंद भवन, गोवर्धन के दानघाटी मंदिर, बरसाना के श्रीजी मंदिर और वाराणसी के संकट मोचन व इस्कॉन मंदिरों में भी भव्य झांकियां सजाई गई हैं।

भोपाल से उज्जैन तक गूंजे जयकारे
मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य छटा देखने को मिली। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में जहां श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी, वहां भगवान का विशेष माखन-मिश्री से अभिषेक किया गया। वहीं राजधानी भोपाल के बिरला मंदिर (लक्ष्मी नारायण मंदिर) में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

मुख्यमंत्री निवास में 101 बच्चे बनेंगे राधा-कृष्ण
‘श्रीकृष्ण पर्व’ का विशेष आयोजन मुख्यमंत्री निवास पर होगा। यहां 101 से अधिक बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में शामिल होंगे। जन्मोत्सव के दौरान मटकी फोड़ कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बच्चों को माखन-मिश्री, लड्डू गोपाल की मूर्ति और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केंद्रित पुस्तक भेंट करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव महू के जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्ण लोक का भूमिपूजन करेंगे। जानापाव में भगवान परशुराम द्वारा श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान किए जाने के प्रसंग पर आधारित नृत्य-नाटिका भी होगी। यहां श्रीकृष्ण और भगवान परशुराम से जुड़े प्रसंगों पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
ग्वालियर का गोपाल मंदिर आकर्षण का केंद्र
चंबल अंचल के ग्वालिर में सिंधियाकालीन गोपाल मंदिर में भगवान राधा-कृष्ण का अरबों रुपए के असली पन्ना, माणिक और हीरों के गहनों से भव्य शृंगार किया गया है। वहीं इंदौर के प्रसिद्ध यशोदा माता मंदिर व इस्कॉन मंदिर और जबलपुर के गोपाल लाल जी मंदिर में 56 भोग और छप्पन व्यंजनों का प्रसाद चढ़ाया गया।
द्वारकाधीश मंदिर गुजरात: द्वारका में द्वारकाधीश के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे हैं, जहां आधी रात को 21 तोपों की सलामी के साथ महाआरती की तैयारी है। इसी तरह ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर विशेष कृष्ण जन्म की नीतियां और अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
भगवान को तोपों की सलामी: राजस्थान में मेवाड़ के प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में भगवान को तोपों की सलामी दी गई और बाल स्वरूप का विशेष शृंगार किया गया। वहीं कर्नाटक के उडुपी मंदिर में वित्तलोत्सव और पारंपरिक तरीके से कनकना किंडी के जरिए पूजा की जा रही है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सहित देश भर के इस्कॉन मंदिरों में भव्य डिजिटल झांकियां, रासलीला और महाअभिषेक आयोजित किए गए हैं। महाराष्ट्र में दही हांडी का जश्न चरम पर है।
350 साल पुरानी परंपरा: झारखंड के ठाकुरबाड़ी में उमड़ी भीड़
पूर्वोत्तर और मध्य भारत के राज्यों में भी जन्माष्टमी की अनोखी परंपराएं देखने को मिल रही हैं। झारखंड के चतरा जिले में स्थित ऐतिहासिक ठाकुरबाड़ी मंदिर में करीब साढ़े तीन सौ वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत भगवान के बाल स्वरूप को अष्टधातु के पालने में झुलाने के लिए हजारों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। 17वीं शताब्दी में तिवारी परिवार द्वारा शुरू की गई यह परंपरा आज भी अटूट आस्था का केंद्र बनी हुई है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य छटा देखने को मिली। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में जहां श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी, वहां भगवान का विशेष माखन-मिश्री से अभिषेक किया गया।
जानिए 4 सितंबर 2026 का मूलांक फल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और उपाय।
जानिए 4 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें संपूर्ण ज्योतिषीय भविष्यवाणी।
जानें 4 सितंबर 2026, शुक्रवार का विस्तृत पंचांग। सूर्योदय, सूर्यास्त, नक्षत्र, योग, राहुकाल और सभी शुभ-अशुभ मुहूर्तों की सही जानकारी यहाँ हिंदी में प्राप्त करें।
आगामी वर्ष-2028 के उज्जैन सिंहस्थ में आने वाले करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पहली बार अभूतपूर्व व्यवस्था की जा रही है। सिंहस्थ के इतिहास में पहली बार भारतीय सेना सीधे तौर पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की कमान संभालने में सहयोग करेगी।
3 सितंबर 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल (Mulank Rashifal)। मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़ी भविष्यवाणियां।
3 सितंबर 2026 का राशिफल यहाँ पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए ज्योतिषीय भविष्यवाणी और उपाय।
3 सितंबर 2026 का विस्तृत दैनिक पंचांग। जानें आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और सभी शुभ-अशुभ मुहूर्तों की सटीक जानकारी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। जानिए उनके करियर, जीवन परिचय और ट्रस्ट की बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में विस्तार से।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम और बहुप्रतीक्षित बैठक आज शाम 4 बजे मणिरामदास जी की छावनी में आयोजित होने जा रही है। इस बैठक का सबसे प्रमुख एजेंडा राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का चयन करना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह