देश में कोचिंग नगरी के नाम से चर्चित कोटा में एक और छात्र ने खुदकुशी कर ली। हालांकि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कोटा में सैकड़ों छात्र पढ़ाई के दाबव में आत्महत्या कर चुके हैं। लेकिन सरकार के तमाम दावे खोंखले नजर आ रहे हैं।

कोटा में एक और छात्र ने खुदकुशी कर ली।
कोटो। स्टार समाचार वेब
देश में कोचिंग नगरी के नाम से चर्चित कोटा में एक और छात्र ने खुदकुशी कर ली। हालांकि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कोटा में सैकड़ों छात्र पढ़ाई के दाबव में आत्महत्या कर चुके हैं। लेकिन सरकार के तमाम दावे खोंखले नजर आ रहे हैं। दरअसल, जेईई की तैयारी कर रहे 12वीं के छात्र ने दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना रात उद्योग नगर थाना क्षेत्र में हुई। मृतक छात्र की पहचान हरियाणा के सिरसा जिले के गांव हिमायूं खेड़ा निवासी सरताज सिंह के रूप में हुई है। सरताज पिछले दो वर्षों से कोटा में रहकर खएए की तैयारी कर रहा था और राजीव गांधी नगर स्थित एक हॉस्टल में रहता था। उद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन के सामने कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक का शव एमबीएस अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में भेजा गया।

घर में फोन कर बताया ट्रेन तीन घंटे लेट
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सरताज उसी रात अपने घर हरियाणा लौटने वाली ट्रेन में जाना चाहता था। परिवार के अनुसार, रात को सरताज ने अपने परिजनों से आखिरी बातचीत की थी। उसने कहा कि ट्रेन लगभग तीन घंटे लेट है और वह तब तक रेलवे स्टेशन पर ही रहेगा। हालांकि बाद में परिजनों ने बताया कि ट्रेन असल में लेट नहीं थी। यह कथन उसने बहाने के रूप में कहा था।
कहां का रहने वाला था छात्र
सरताज 12वीं कक्षा का छात्र था और अप्रैल में उसके बोर्ड एग्जाम होने थे। उसने दो साल का जेईई कोर्स भी पूरा कर लिया था। उसके पिता कुलदीप सिंह गांव में खेती करते हैं। सरताज परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद पूरे परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है। पुलिस की सूचना पर परिजन कोटा पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव उन्हें सौंपा गया।
पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि छात्र ने यह कदम अचानक लिया या इसके पीछे कोई मानसिक तनाव या अन्य कारण था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।