केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सत्र 1 से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा।
By: Arvind Mishra
Nov 08, 20253:21 PM
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सत्र 1 से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। रिजिजू ने कहा-एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। यह सत्र 15 दिवसीय होगा। सत्र के बीच में चार छुट्टियां भी पड़ रही हैं। इधर, अधिसूचना जारी होने के साथ ही विपक्ष के नेता सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गए है। गौरतलब है कि इससे पहले संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। मानसून सत्र में एसआईआर पर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के 166 घंटे बर्बाद हो गए थे। इससे जनता के टैक्स के करीब 248 करोड़ डूब गए। विशेष चर्चा के बाद आॅपरेशन सिंदूर मामले में टकराव टला, मगर एसआईआर को लेकर सियासी संग्राम अंतिम दिन तक जारी रहा। हंगामे के कारण लोकसभा के 84.5 घंटे, जबकि उच्च सदन राज्यसभा के 81.12 घंटे बर्बाद हो गए। राज्यसभा की कार्यवाही 38.88 घंटे ही चल सकी।