भगवान श्रीराम के आभूषण में अब सोने के साथ एक आभूषण हीरे का भी होगा। जल्द ही रामलला हीरे का आभूषण धारण करेंगे। राम मंदिर निर्माण अपनी पूर्णता की ओर है। इसमें एक और नई कार्ययोजना शामिल की गई है।

पूरे मंदिर में जो स्वर्ण मंडित किए जाने के काम होने थे, वह सभी पूरे हो चुके हैं।
अयोध्या। स्टार समाचार वेब
भगवान श्रीराम के आभूषण में अब सोने के साथ एक आभूषण हीरे का भी होगा। जल्द ही रामलला हीरे का आभूषण धारण करेंगे। राम मंदिर निर्माण अपनी पूर्णता की ओर है। इसमें एक और नई कार्ययोजना शामिल की गई है। शेषावतार मंदिर के पास पुण्य आत्माओं का एक स्मारक बनाया जाएगा, जो लगभग 11 मीटर ऊंचा होगा। यह जानकारी राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद मिश्र ने दी। संवाददाताओं से चर्चा के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के तहत दो ऐसे काम हैं, जो 2026 में पूरे होंगे। आडिटोरियम और म्यूजियम यह दो काम 2026 के मध्य तक पूरे होंगे। बाकी सभी काम दिसंबर 2025 तक पूरे हो जाएंगे। पूरे मंदिर में जो स्वर्ण मंडित किए जाने के काम होने थे, वह सभी पूरे हो चुके हैं। मुंबई के एक हीरा कारोबारी ने 70 करोड़ का सोना दान किया था, जो राम मंदिर में लगाया गया है।
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि इन हीरा कारोबारी का फोन आया था कि रामलला का एक आभूषण पूरी तरह से हीरे का बनाकर वह रामलला को भेंट करना चाहते हैं। हीरे के आभूषण बनाने के लिए कारीगरों को नाप जोख के लिए अनुमति दे दी गई है।
राम मंदिर में लगने वाली फसाड लाइट का टेंडर हो चुका है, जो पांच करोड़ में लगाई जाएगी। पहले इसकी अनुमानित लागत 52 करोड़ थी। प्रतिस्पर्धा के चलते इसका टेंडर अब पांच करोड़ एक रुपए में हुआ है। कंपनियां 18 अगस्त को अपना फाइनल डेमो देंगी। 15 अगस्त के बाद राम मंदिर की आधुनिक तकनीक के जरिये बाउंड्रीवॉल का काम भी शुरू हो जाएगा।
जिस यात्रा को युगों ने देखा, संघर्षों ने संजोया और श्रद्धा ने सींचा, उसी राममंदिर निर्माण की दिव्य गाथा अब 2 मिनट 54 सेकंड की चलचित्र में जीवंत हो उठी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी इस विशेष वीडियो में भूमिपूजन की पुण्य स्मृति से लेकर मंदिर के भव्य स्वरूप तक का विराट सफर मन को भावविभोर कर देता है। यह वीडियो राम मंदिर के भूमिपूजन की वर्षगांठ से ठीक चार दिन पहले जारी किया गया है, जिसने मंदिर निर्माण की यात्रा को जीवंत कर दिया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो दिन पूर्व तक की पूरी यात्रा को वीडियो में दर्शाया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।