×

एमपी पुलिस भर्ती...आठ जिलों में 16 एफआईआर, धराए 24 मुन्नाभाई  

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले की तर्ज पर अब एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने मप्र के आठ जिलों में 16 एफआइआर दर्ज की गई है।

By: Star News

Jun 05, 20253:08 PM

view11

view0

एमपी पुलिस भर्ती...आठ जिलों में 16 एफआईआर, धराए 24 मुन्नाभाई  

फर्जीवाड़ा: दावा-परीक्षा में बैठे साल्वर की संख्या जाएगी 50 के पार

भोपाल। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले की तर्ज पर अब एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने मप्र के आठ जिलों में 16 एफआइआर दर्ज की गई है। साथ ही 24 आरोपियों, जिनमें अभ्यर्थी, साल्वर और कियोस्क संचालक शामिल हैं, अरेस्ट किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक साल्वर ने सात अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दी, जिसमें पांच सफल रहे। फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद पुलिस दावा कर रही है कि फर्जी तरीके से चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 50 के पार जा सकती है। दरअसल, मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। अभ्यर्थियों ने आधार कार्ड में बायोमैट्रिक डेटा बदलकर अपनी जगह साल्वर को परीक्षा में बैठा दिया।

किन जिलों में हुआ फर्जीवाड़ा
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में शिवपुरी, श्योपुर, इंदौर, ग्वालियर, अलीराजपुर, राजगढ़, मुरैना और शहडोल में फर्जीवाड़ा सामने आया। इन जिलों में अब तक 16 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं ग्वालियर में पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। श्योपुर में सात लोग, जिनमें तीन चयनित अभ्यर्थी और उनके साल्वर शामिल हैं, गिरफ्तार किए गए हैं।

दस हजार का इनाम घोषित
इधर, पुलिस ने अब तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अभ्यर्थी, साल्वर और आधार अपडेट में शामिल कियोस्क संचालक शामिल हैं। फरार आरोपियों पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

इस तरह हुआ खुलासा
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 के लिए 7,411 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर 2023 तक हुई थी। परिणाम 12 मार्च 2025 को घोषित किया गया। 6,446 अभ्यर्थियों का चयनित हुआ। नवंबर 2024 में मुरैना में शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान पांच संदिग्ध पकड़े जाने पर घोटाले की आशंका जताई गई। इसके बाद पीएचक्यू ने सभी चयनितों के आधार और बायोमैट्रिक हिस्ट्री की जांच के निर्देश दिए। 

इनका कहना है
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में आधार बायोमैट्रिक बदलकर साल्वर के परीक्षा में बैठने का मामले सामने आया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सोनाली मिश्र, एजीडी 
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

एनसीआरबी: बच्चों पर अपराध में एमपी... हत्या में यूपी... रेप केस में राजस्थान अव्वल

13

0

एनसीआरबी ने देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2023 में देश में कुल 62 लाख 41 हजार 569 अपराध दर्ज हुए। ये 2022 की तुलना में 7.2 फीसदी ज्यादा हैं। देशभर में महिलाओं पर 4.48 लाख अपराध दर्ज हुए, जो 10 साल में सबसे ज्यादा हैं। रेप केस में राजस्थान (5,078 केस) का पहला स्थान है।

Loading...

Oct 01, 20251:40 PM

नारी-शक्ति का सम्मान... मध्यप्रदेश में पहली बार 17 जिलों में महिला कलेक्टर

22

मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर 24 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। 12 जिलों के कलेक्टर बदले बदले गए हैं। वहीं विधायकों से विवाद के बाद भिंड और डिंडोरी कलेक्टर को भी हटा दिय गया है।  साथ ही शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में ओएसडी रहे नीरज वशिष्ठ को पांढुर्णा जिले का कलेक्टर बनाया है।

Loading...

Oct 01, 202511:48 AM

जानलेवा सिरप... मध्यप्रदेश में छह और राजस्थान में एक बच्चे की मौत

10

राजस्थान के सीकर जिले का खोरी ब्राह्मणान गांव। यहां नि;शुल्क दवा योजना के तहत खांसी की सिरप बांटी गई थी। इसे पीकर 5 साल मासूम रात को सोया और सुबह उठ नहीं सका। उसने रात को ही दम तोड़ दिया, राज्य के भरतपुर में भी यही सिरप पीने से एक मासूम बेहोश हो गया, जो अब वेंटिलेटर पर है। उधर, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में छह मासूमों की मौत हो गई है।

Loading...

Sep 30, 20253:25 PM

भिंड में हादसा.... कैंटर ने दो बाइक को मारी टक्कर... पांच लोगों की मौत

11

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के नेशनल हाईवे 719, जिसे स्थानीय लोग मौत का हाईवे कहते हैं, पर एक बार फिर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। फूप थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया के पास यह भयानक घटना उस समय घटी, जब एक कैंटर ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Loading...

Sep 30, 20251:41 PM

सोने के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड... मध्यप्रदेश में  अब 1,18,360 रुपए तोला     

8

सोने की कीमतों में उछाल देखी गई। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,18,310 रुपए (प्रति 10 ग्राम) और 22 कैरेट सोना 1,08,450 रुपए (प्रति 10 ग्राम) की रेट पर बिक रहा है। चांदी में भी 1,000 रुपए की बढ़त हुई और यह 1,51,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी स्पॉट गोल्ड की कीमत 1 प्रतिशत बढ़कर 3,862.21 डॉलर प्रति औंस रही।

Loading...

Sep 30, 202512:48 PM