मध्यप्रदेश् के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इजरायली संसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्पीकर आफ द नेसेट मेडल से सम्मानित करने पर उनका अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह संपूर्ण भारत के लिए बेहद गौरवशाली क्षण हैं।

मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश् के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इजरायली संसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्पीकर आफ द नेसेट मेडल से सम्मानित करने पर उनका अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह संपूर्ण भारत के लिए बेहद गौरवशाली क्षण हैं। इजरायली संसद से मिला यह सम्मान नए भारत की वैश्विक पहचान, विश्वास और बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी, इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री है। करीब 9 साल बाद उनकी इजरायल की यह दूसरी यात्रा है। उन्होंने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से भेंट कर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
सर्वोच्च सम्मान...मोदी एशिया का शेर
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इसके बाद मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान स्पीकर आफ द नेसेट मेडल दिया गया। वहीं नेतन्याहू ने कहा, मोदी मेरे भाई जैसे हैं, मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है। उन्होंने मोदी को एशिया का शेर और दुनिया का सम्मानित नेता बताया।
वायुसेना के शौर्य को किया नमन
इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की 7वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना के अद्वितीय साहस, शौर्य एवं पराक्रम को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के वीर जवानों ने अपनी बहादुरी से मातृभूमि के स्वाभिमान को अक्षुण्ण बनाए रखा है। हमारे शूरवीर जवानों पर सभी देशवासियों को सदैव गर्व रहेगा।
सावरकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वकील और समाज सुधारक स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित और संकल्पित वीर सावरकर का जीवन युगों-युगों तक युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की और UCC लागू करने का संकल्प लिया। जानिए अमृत भारत योजना और जिले के विकास कार्यों से जुड़ी पूरी खबर।
जबलपुर के खितौला स्थित ईएसएएफ बैंक में 14 किलो सोना लूटने वाले मुख्य आरोपी सुनील पासवान को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश का स्लीमनाबाद टनल प्रोजेक्ट बनकर तैयार। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण। 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ। जानें इस इंजीनियरिंग चमत्कार की खासियत।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोनोग्राफी रिपोर्ट से असंतुष्ट महिला ने फीस लौटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रीवा में फर्जी हलफनामा देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त जांच के बाद निलंबन, वेतनवृद्धि की रिकवरी और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
रीवा की अदालत ने दहेज हत्या मामले में दोषी सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप सिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया।
रीवा में भगवान जगन्नाथ का दिव्य महास्नान, विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा और भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया।
सीधी जिले में स्कूल खुलने के बावजूद स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है। ओवरलोड ऑटो, अनफिट बसें और बिना सुरक्षा सुविधाओं वाले वाहन बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सिंगरौली नगर निगम की 92 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट परियोजना में अनियमितता और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त जांच, भुगतान रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मझगवां क्षेत्र में घर से लापता नौ वर्षीय बालक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।