×

मध्यप्रदेश: आधी रात रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार... तीन लोगों की मौत

बीती देर रात 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग तोड़कर पानी से लबालब नहर में समा गई। घटना के बाद कार सवार युवकों ने बाहर निकलने का काफी प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण चंद मिनटों में कार पानी में समा गई।

By: Arvind Mishra

Feb 07, 202610:35 AM

view4

view0

मध्यप्रदेश: आधी रात रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार... तीन लोगों की मौत

कार अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग तोड़कर पानी से लबालब नहर में समा गई।

  • इटारसी, गाड़ी में फंसे तीनों युवक विंडो ग्लास पीटते रहे

  • देखते ही देखते डूबे, ढाई घंटे सर्चिंग के बाद मिली कार

तीनों कार से सिवनी मालवा गए थे। लौटते समय ये हादसा हुआ।

इटारसी। स्टार समाचार वेब

बीती देर रात 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग तोड़कर पानी से लबालब नहर में समा गई। घटना के बाद कार सवार युवकों ने बाहर निकलने का काफी प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण चंद मिनटों में कार पानी में समा गई। देर रात पुलिस ने रस्सियों से बांधकर बुलडोजर की मदद से कार को बाहर निकाला, इसमें कार सवार तीन युवक मृत पाए गए हैं। दरअसल, इटारसी-पथरोटा मार्ग देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पथरोटा की बड़ी नहर की रेलिंग तोड़ती हुई गहरे पानी में जा गिरी। कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हो गई है। रैसलपुर निवासी लकी पटेल (30) पिता भवानी शंकर पटेल कार चला रहा था।दो अन्य मृतकों में कार सवार शिवम तिवारी (26) पिता महेश तिवारी, निवासी खीर पानी और अभय उर्फ अभि चौहान (19) पिता राकेश चौहान निवासी जय प्रकाश नगर, पुरानी इटारसी हैं।

गिरते ही कार हो गई थी लॉक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इटारसी की ओर से आ रही ग्रे रंग की कार अचानक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नहर में समा गई। एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि कार सवार युवक बचने के लिए शीशे खोलने की कोशिश कर रहे थे। अंदर से बचाव के लिए चिल्ला भी रहे थे, लेकिन कार लॉक हो गई। तीनों गहरे पानी में जाते गए।

युवक ने किया निकालने का किया प्रयास

लोगों ने कार को पानी में डूबते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इटारसी और पथरोटा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के तुरंत बाद एक स्थानीय युवक ने जान की परवाह किए बिना नहर में कूदकर कार सवार लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण वह सफल नहीं हो सका।

कार के अंदर तीनों युवक मृत मिले

हालात को देखते हुए नर्मदापुरम से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद कार को नहर से बाहर निकाला जा सका। कार बाहर आते ही जब उसके दरवाजे खोले गए, तो तीनों युवक मृत हालत में मिले।

सिवनी मालवा से लौटते वक्त कार बेकाबू  

एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि युवक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते रहे। कांच तोड़ने की कोशिश के निशान मिले हैं, लेकिन तीनों सफल नहीं हो सके। परिजन के अनुसार, तीनों कार से सिवनी मालवा गए थे। लौटते समय ये हादसा हुआ। मृतक शिवम तिवारी के पिता महेश ने बताया कि शिवम उनका बड़ा बेटा था। हादसे की सूचना सुबह 6 बजे मिली। उस समय वे एक शादी में थे।

यह भी पढ़िए...

उत्तर प्रदेश: कंटेनर ने 15 को कुचला, छह लोगों की मौत... कई गंभीर

COMMENTS (0)

RELATED POST

खुशखबरी... भारत की ‘आशा’ ने कूनों में पांच शावकों को दिया जन्म

खुशखबरी... भारत की ‘आशा’ ने कूनों में पांच शावकों को दिया जन्म

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में संरक्षण के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। नामीबियाई से भारत लाई गई मादा चीता आशा  ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म देकर न केवल कूनो बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण रच दिया है। कूनो प्रबंधन के अनुसार मां आशा और पांचों शावक पूर्णत: स्वस्थ हैं।

Loading...

Feb 07, 20261:58 PM

शादी के नाम पर 1.60 लाख की ठगी, लुटेरी दुल्हन गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

शादी के नाम पर 1.60 लाख की ठगी, लुटेरी दुल्हन गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

पन्ना जिले में शादी के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सिमरिया पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार महिला आरोपी और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

Loading...

Feb 07, 20261:22 PM

सुपर स्पेशलिटी के नेफ्रोलॉजी विभाग को मिलेगा नया डॉक्टर, जल्द सुधरेगी मरीजों की व्यवस्था

सुपर स्पेशलिटी के नेफ्रोलॉजी विभाग को मिलेगा नया डॉक्टर, जल्द सुधरेगी मरीजों की व्यवस्था

रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में लंबे समय से चली आ रही चिकित्सकों की कमी जल्द दूर होने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में हुए इंटरव्यू के बाद सहायक प्राध्यापक पद के लिए एक चिकित्सक पात्र पाया गया है।

Loading...

Feb 07, 20261:19 PM

मऊगंज में आठवीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, तलाश जारी

मऊगंज में आठवीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, तलाश जारी

रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में परीक्षा देने जा रही कक्षा आठवीं की 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता जंगल में झाड़ियों के बीच बेसुध हालत में मिली, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Loading...

Feb 07, 20261:16 PM

पागल कुत्ते का आतंक: एक घंटे में दस वर्षीय बालक समेत पांच लोग घायल

पागल कुत्ते का आतंक: एक घंटे में दस वर्षीय बालक समेत पांच लोग घायल

रीवा के बिछिया मोहल्ले में पागल कुत्ते ने महज एक घंटे के भीतर पांच लोगों पर हमला कर दहशत फैला दी। दस वर्षीय बच्चा भी इस हमले में घायल हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज दिया गया, जबकि नगर निगम की निष्क्रियता को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Loading...

Feb 07, 20261:10 PM