×

मध्यप्रदेश: आईपीएस डेका और चौकसे दिल्ली में आईबी की संभालेंगे कमान

मध्यप्रदेश के दो आईपीएस अब केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। दोनों ही अफसर वर्तमान में प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे।

By: Arvind Mishra

Feb 07, 202611:41 AM

view3

view0

मध्यप्रदेश: आईपीएस डेका और चौकसे दिल्ली में आईबी की संभालेंगे कमान

दो आईपीएस अब केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे।

  • प्रदेश के दो अफसरों को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी

  • इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक निदेशक पद पर प्रतिनियुक्ति

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के दो आईपीएस अब केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। दोनों ही अफसर वर्तमान में प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे। दरअसल, राज्य सरकार ने दो आईपीएस- मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे को रिलीव करते हुए उनकी सेवाएं केंद्र सरकार को सौंप दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र के संदर्भ में राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है। दोनों ही अफसरों को इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक निदेशक के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

दोनों निभा रहे थे अहम जिम्मेदारी

मृगाखी डेका (बैच-2018) वर्तमान में पीएचक्यू, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। वे पूर्व में असम कैडर की अधिकारी थीं, विवाह के बाद उन्हें एमपी कैडर मिला था। वहीं, अभिनव चौकसे (बैच-2018) भोपाल नगरीय पुलिस में पुलिस उपायुक्त जोन-3 के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक उनकी सेवाएं अब दिल्ली में होंगी।

अब आईबी की सौंपी गई कमान

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के तहत दोनों अधिकारियों को दिल्ली भेजा गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक निदेशक का पद देश की आंतरिक सुरक्षा और सूचना तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अभिनव चौकसे की भोपाल डीसीपी जोन-3 के तौर पर सक्रियता और मृगाखी डेका की प्रशासनिक पकड़ के चलते उन्हें इस अहम भूमिका के लिए चुना गया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद महाराज ब्रह्मलीन, 102 वर्ष की आयु में हुए ब्रह्मलीन

धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद महाराज ब्रह्मलीन, 102 वर्ष की आयु में हुए ब्रह्मलीन

चित्रकूट के प्रसिद्ध संत स्वामी परमहंस सच्चिदानंद महाराज मुंबई में ब्रह्मलीन हो गए हैं। जानें उनके जीवन, धारकुंडी आश्रम की स्थापना और अंतिम संस्कार के कार्यक्रम के बारे में..

Loading...

Feb 07, 20265:05 PM

बंधुआ मजदूरी के खिलाफ मध्य प्रदेश में महीनेभर अभियान

बंधुआ मजदूरी के खिलाफ मध्य प्रदेश में महीनेभर अभियान

श्रम विभाग ने 9 फरवरी को बंधक श्रम उन्मूलन दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेन्शन सेंटर (मिंटो हॉल) में कार्यशाला का आयोजन किया है। उद्घाटन सुबह 10 बजे श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल करेंगे। कार्यशाला में राज्य स्तरीय एक्शन प्लान का विमोचन भी होगा।

Loading...

Feb 07, 20263:14 PM

किसानों को ‘आदर्श खेती’ पर मिलेंगे 10 हजार... बीज ग्राम बनाएगी सरकार 

किसानों को ‘आदर्श खेती’ पर मिलेंगे 10 हजार... बीज ग्राम बनाएगी सरकार 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में इकॉर्डा (शुष्क क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र) अंतर्गत खाद्य फलिया अनुसंधान मंच के प्रशिक्षण केंद्र के साथ प्रशासकीय संकुल का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री ने परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Loading...

Feb 07, 20262:55 PM

खुशखबरी... भारत की ‘आशा’ ने कूनों में पांच शावकों को दिया जन्म

खुशखबरी... भारत की ‘आशा’ ने कूनों में पांच शावकों को दिया जन्म

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में संरक्षण के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। नामीबियाई से भारत लाई गई मादा चीता आशा  ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म देकर न केवल कूनो बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण रच दिया है। कूनो प्रबंधन के अनुसार मां आशा और पांचों शावक पूर्णत: स्वस्थ हैं।

Loading...

Feb 07, 20261:58 PM

शादी के नाम पर 1.60 लाख की ठगी, लुटेरी दुल्हन गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

शादी के नाम पर 1.60 लाख की ठगी, लुटेरी दुल्हन गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

पन्ना जिले में शादी के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सिमरिया पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार महिला आरोपी और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

Loading...

Feb 07, 20261:22 PM