×

मध्यप्रदेश: नागपुर में बैतूल के मासूम ने तोड़ा दम...दोनों किडनी फेल 

मध्यप्रदेश में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप लगातार भयावह होता जा रहा है। पहले ही 26 बच्चों की जान ले चुके इस सिरप ने अब बैतूल जिले के चार वर्षीय हर्ष यदुवंशी की भी जिंदगी छीन ली। 120 दिन तक नागपुर एम्स में चले लंबे इलाज के बाद मासूम ने बीती रात अंतिम सांस ली।

By: Arvind Mishra

Feb 03, 202610:03 AM

view5

view0

मध्यप्रदेश: नागपुर में बैतूल के मासूम ने तोड़ा दम...दोनों किडनी फेल 

मध्यप्रदेश में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप लगातार भयावह होता जा रहा है।

  • कफ सिरप ने 120 दिन इलाज के बाद छीनी जिंदगी
  • अब तक 9 गिरफ्तारी,परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश
  • एक साधारण सर्दी-जुकाम से शुरू हुआ दर्दनाक सफर

छिंदवाड़ा। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप लगातार भयावह होता जा रहा है। पहले ही 26 बच्चों की जान ले चुके इस सिरप ने अब बैतूल जिले के चार वर्षीय हर्ष यदुवंशी की भी जिंदगी छीन ली। 120 दिन तक नागपुर एम्स में चले लंबे इलाज के बाद मासूम ने बीती रात अंतिम सांस ली। पोस्टमार्टम के बाद जब हर्ष का शव उसके गांव टीकाबरी (बोरदेही) पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन हो उठा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों में जिम्मेदारों के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों के अनुसार सितंबर 2025 में हर्ष को सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत हुई थी। 26 सितंबर को परासिया के एक निजी चिकित्सक डॉ. एसएस ठाकुर से उसका इलाज कराया गया। इसी दौरान उसे कोल्ड्रिफ कफ सिरप दिया गया। दवा लेने के कुछ समय बाद ही बच्चे की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उल्टी, कमजोरी और पेशाब की दिक्कत के बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल, फिर बड़े मेडिकल सेंटर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया, जहां अक्टूबर से एम्स में उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया था कि बच्चे की दोनों किडनियां गंभीर रूप से प्रभावित हो चुकी हैं। 120 दिन तक डायलिसिस और गहन उपचार के बावजूद आखिरकार मासूम जिंदगी की जंग हार गया।

शिकायत के बाद भी धीमी कार्रवाई

हर्ष के चाचा श्याम देवा यदुवंशी ने पहले ही प्रशासन को लिखित शिकायत देकर आशंका जताई थी कि बच्चे की किडनी फेल होने के पीछे संदिग्ध कफ सिरप हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि डॉक्टर को दवा के संभावित दुष्परिणामों की जानकारी होने के बावजूद सिरप दिया गया। 22 नवंबर 2025 को एसडीओपी ने परासिया थाने में दर्ज जहरीले कफ सिरप प्रकरण में इस शिकायत को शामिल करने के निर्देश दिए थे। पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश केस डायरी में क्रमांक 39 पर हर्ष का मामला दर्ज बताया गया है। साथ ही श्रीसन फार्मा निर्मित कोल्ड्रिफ सिरप की जब्त बोतल का उल्लेख भी है।

गिरफ्तारी हुई, पर सवाल अब भी बाकी

अब तक इस मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें दवा कंपनी से जुड़े लोग, केमिकल सप्लायर, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और मेडिकल स्टोर संचालक शामिल हैं। कुंडीपुरा पुलिस ने भी अलग प्रकरण में दो और गिरफ्तारियां की हैं, लेकिन बड़ा सवाल अब भी कायम है। परासिया के स्टेशन रोड स्थित उस निजी क्लीनिक पर अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई, जहां इलाज के बाद कई बच्चों में किडनी फेल होने के मामले सामने आए थे।

गांव में मातम, दोषियों को सजा की मांग

हर्ष की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। गांव में मातम पसरा है। परिजन बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे हैं-अगर समय पर कार्रवाई होती, तो क्या हमारा बच्चा बच सकता था। परिवार ने सरकार से आर्थिक मदद, निष्पक्ष जांच और सभी जिम्मेदारों चाहे वे डॉक्टर हों, दवा निर्माता या सप्लाई चेन से जुड़े लोग, सभी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल

यह मामला केवल एक दवा या एक डॉक्टर तक सीमित नहीं रह गया है। यह दवा गुणवत्ता जांच, लाइसेंसिंग, निजी क्लीनिकों की निगरानी और मेडिकल स्टोर्स की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जब तक जांच पूरी नहीं होती और जिम्मेदारों को सजा नहीं मिलती, तब तक लोगों के मन से यह डर खत्म होना मुश्किल है कि एक साधारण सर्दी-जुकाम की दवा भी जानलेवा साबित हो सकती है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल: छात्रा से दरिंदगी पर वकीलों ने आरोपी कोर्ट परिसर में ही पीटा 

भोपाल: छात्रा से दरिंदगी पर वकीलों ने आरोपी कोर्ट परिसर में ही पीटा 

शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के आरोपी कोसाफ अली खान को पुलिस कोर्ट परिसर में लेकर पहुंची। इस बीच वहां मौजूद वकीलों की भीड़ ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

Loading...

Feb 03, 20261:39 PM

मध्यप्रदेश: 4.63 लाख करोड़ का ‘ई-बजट’ पेश करेगी सरकार

मध्यप्रदेश: 4.63 लाख करोड़ का ‘ई-बजट’ पेश करेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार अब अपने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारियों में जुट गई है। विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा। दावा किया जा रहा है कि बजट का आकार पिछले बजट से 10 प्रतिशत बड़ा होगा। इस बजट में सबसे खास बात यह रहेगी कि मध्यप्रदेश के संसदीय इतिहास में पहली बार पूरी तरह ई-बजट पेश किया जाएगा।

Loading...

Feb 03, 202612:55 PM

मध्यप्रदेश: सीएम से मिले शिवराज... अगले महीने होगी पहली कृषि कैबिनेट

मध्यप्रदेश: सीएम से मिले शिवराज... अगले महीने होगी पहली कृषि कैबिनेट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। सीएम ने बताया कि आज यानी मंगलवार को भोपाल निवास पर केंद्रीय मंत्री एवं भाईसाहब शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीय भेंट की।

Loading...

Feb 03, 202612:05 PM

नौकरी की आस में बेकाबू भीड़, अडानी सीमेंट कार्यालय बना बेरोजगारों की परीक्षा

नौकरी की आस में बेकाबू भीड़, अडानी सीमेंट कार्यालय बना बेरोजगारों की परीक्षा

सतना के भरहुत नगर स्थित अडानी सीमेंट कार्यालय के बाहर रविवार को बेरोजगारी का दर्द साफ नजर आया। सीधी भर्ती के लिए बुलाए गए सैकड़ों युवा सुबह से लाइन में खड़े रहे, लेकिन अव्यवस्थित व्यवस्था के चलते हालात बेकाबू हो गए। कटनी, मैहर और पन्ना सहित आसपास के जिलों से आए युवाओं ने नौकरी की उम्मीद में घंटों इंतजार किया।

Loading...

Feb 03, 202611:59 AM

केंद्रीय बजट पर सियासी संग्राम, सत्ता ने बताया जनहितैषी विपक्ष ने कहा निराशाजनक

केंद्रीय बजट पर सियासी संग्राम, सत्ता ने बताया जनहितैषी विपक्ष ने कहा निराशाजनक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर सतना में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। सत्तापक्ष ने बजट को विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव बताते हुए इसे सर्वस्पर्शी, समावेशी और जनकल्याणकारी करार दिया, वहीं विपक्ष ने बजट को कॉरपोरेट हितों का दस्तावेज बताते हुए महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मध्यम वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया।

Loading...

Feb 03, 202611:53 AM