झगड़ा करना हमारे देश का स्वभाव ही नहीं है। मिल-जुलकर रहना और भाईचारे को बढ़ावा देना ही हमारी परंपरा रहा है। दुनिया के अन्य हिस्से संघर्षों से भरे हालात में बने। वहां जब एक राय बन जाती है तो उसके अलावा हर विचार को अस्वीकार कर दिया जाता है।
ग्वालियर के तानसेन रोड स्थित ऐतिहासिक नैरोगेज म्यूजियम के रेनोवेशन और विस्तार की तैयारी। रेलवे बोर्ड की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हेरिटेज आशिमा मेहरोत्रा ने किया निरीक्षण, नागपुर म्यूजियम की तर्ज पर विकसित करने, टॉय ट्रेन और डिजिटल प्रदर्शन की योजना।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान भागवत ने कहा कि यह टैरिफ भारत के बढ़ते प्रभाव के डर का नतीजा है।
रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर और नागपुर-समस्तीपुर के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। जानें इन ट्रेनों के रूट, समय और स्टॉपेज की पूरी जानकारी।
गड़कर ने कहा कि इन बसों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सबसे पहले महाराष्ट्र के नागपुर में शुरू किया जाने वाला है। इसके बाद इसे दिल्ली-मुंबई समेत देश के अन्य शहरों में भी चलाया जाएगा। मेट्रो की कॉस्ट प्रति किलोमीटर 450 करोड़ है और इस बस की कॉस्ट 2 करोड़ है, तो इसका टिकट डीजल बस की तुलना में 30 फीसदी कम होगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास पर बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी उमेश विष्णु राउत को गिरफ्तार किया।
विंध्य क्षेत्र के यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने रीवा-पुणे के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन 6 अगस्त से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नागपुर रूट से होकर गुजरेगी और सतना, कटनी, जबलपुर, गोंदिया, भुसावल होते हुए पुणे पहुंचेगी। 3 अगस्त को इनॉगरल स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। मैहर स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने NCDC को ₹2000 करोड़ और भारतीय रेलवे को ₹11169 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी। जानें इन फैसलों से सहकारिता, डेयरी, रेलवे और देश के बुनियादी ढांचे पर क्या होगा असर। आज के कैबिनेट फैसलों की पूरी जानकारी।
रीवा से पुणे नई ट्रेन कब दौड़ेगी? रैक तैयार, टाइम टेबल घोषित, बस बोर्ड की मंजूरी का इंतजार





















