×

मध्यप्रदेश: मजदूरों से भरी पिकअप ओवरब्रिज से नीचे गिरी, तीन की मौत

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब छिंदवाड़ा जिले के हर्रई क्षेत्र से मजदूरी कार्य के लिए पिकअप वाहन में सवार होकर मजदूर राजमार्ग नरसिंहपुर की ओर आ रहे थे।

By: Arvind Mishra

Feb 23, 20262:37 PM

view3

view0

मध्यप्रदेश: मजदूरों से भरी पिकअप ओवरब्रिज से नीचे गिरी, तीन की मौत

ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे बरमान कनेक्टिंग रोड पर जा गिरी।

  • नरसिंहपुर जिले के बरमान क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा
  • दो श्रमिकों ने मौक पर व एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

नरसिंहपुर। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब छिंदवाड़ा जिले के हर्रई क्षेत्र से मजदूरी कार्य के लिए पिकअप वाहन में सवार होकर मजदूर राजमार्ग नरसिंहपुर की ओर आ रहे थे। तभी एनएच-44 पर बरमान के पास बने ओवरब्रिज पर अचानक एक बाइक चालक पिकअप वाहन के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे पिकअप अनियंत्रित हो गई। ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे बरमान कनेक्टिंग रोड पर जा गिरी।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसा इतनी भीषण था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए करेली अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

बरमान उप थाना प्रभारी आशीष बोपचे ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शिनाख्त के बाद ही उनके नाम और पते स्पष्ट हो सकेंगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मजदूर हर्रई क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और किसी गार्डन में कार्य करने के लिए जा रहे थे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

AI समिट में प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से 3 यूथ कांग्रेस नेताओं को पकड़ा, PM मोदी-ट्रम्प पर थी आपत्तिजनक टी-शर्ट

AI समिट में प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से 3 यूथ कांग्रेस नेताओं को पकड़ा, PM मोदी-ट्रम्प पर थी आपत्तिजनक टी-शर्ट

दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट 2026 के दौरान प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस नेताओं को ग्वालियर से हिरासत में लिया गया। जानिए क्या था पूरा विवाद और पुलिस की कार्रवाई।

Loading...

Feb 23, 20264:40 PM

हिंदू मास्टर प्लान: हनुमान चालीसा से जुड़ेंगे 10 करोड़ परिवार

हिंदू मास्टर प्लान: हनुमान चालीसा से जुड़ेंगे 10 करोड़ परिवार

प्रवीण तोगड़िया ने राष्ट्रीय बजरंग दल के अधिवेशन में 'हिंदू मास्टर प्लान' पेश किया। हनुमान चालीसा अभियान और एक मुट्ठी अनाज योजना से 10 करोड़ परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य।

Loading...

Feb 23, 20264:11 PM

बड़ा तालाब बचाने के लिए सांसद का 'मास्टर प्लान': वक्फ बोर्ड और अतिक्रमण पर तीखे तेवर

बड़ा तालाब बचाने के लिए सांसद का 'मास्टर प्लान': वक्फ बोर्ड और अतिक्रमण पर तीखे तेवर

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुलाई बैठक। कलेक्टर ने एसडीएम को दी 7 दिन की मोहलत। वक्फ बोर्ड और लैंड जिहाद पर सख्त रुख।

Loading...

Feb 23, 20263:58 PM

भोपाल लव ट्रैप और गैंगरेप: ब्यूटीशियन से दरिंदगी और धर्मांतरण का खुलासा

भोपाल लव ट्रैप और गैंगरेप: ब्यूटीशियन से दरिंदगी और धर्मांतरण का खुलासा

भोपाल के बागसेवनिया में छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन और एक अन्य युवती से गैंगरेप का मामला। अमरीन उर्फ माहिरा पर धर्मांतरण के दबाव और देह व्यापार का आरोप।

Loading...

Feb 23, 20263:51 PM