भोपाल के बागसेवनिया में छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन और एक अन्य युवती से गैंगरेप का मामला। अमरीन उर्फ माहिरा पर धर्मांतरण के दबाव और देह व्यापार का आरोप।

बाग सेवनियां थाने में दर्ज हुईं FIR
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सोची-समझी साजिश के तहत युवतियों को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया गया, फिर उनका धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया और कई शहरों में उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने अमरीन उर्फ माहिरा और उसके साथियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
छत्तीसगढ़ की 30 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसकी कहानी 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा के एक होटल में शुरू हुई थी। वहाँ उसकी मुलाकात एक युवती से हुई, जिसके साथ वह रहने लगी। जनवरी 2025 में वे अमरीन उर्फ माहिरा के घर शिफ्ट हो गईं। यहीं से प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हुआ। पीड़िता को छोटे कपड़े पहनने, पब-लाउंज जाने और अनजान पुरुषों से मिलने के लिए मजबूर किया जाने लगा।
अगस्त 2025: माहिरा का करीबी चंदन यादव पीड़िता को बहन से मिलाने के बहाने ले गया और रेप किया।
नवंबर 2025: माहिरा उसे गांधी नगर ले गई, जहाँ उसके भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया।
दिसंबर 2025: पीड़िता को अहमदाबाद ले जाया गया, जहाँ यासिर नामक युवक ने उसके साथ दरिंदगी की।
प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता जनवरी 2026 में छत्तीसगढ़ लौट गई। हाल ही में इंस्टाग्राम पर उसकी बात एक अन्य युवती से हुई, जो भोपाल में वेटर का काम करती थी। उस युवती ने बताया कि उसके साथ भी ठीक वैसा ही हुआ जैसा ब्यूटीशियन के साथ हुआ था। उसे भी माहिरा ने घर में रखकर चंदन, चानू और यासिर से रेप करवाया और देह व्यापार में धकेल दिया।
दोनों पीड़ितों ने एक साथ बागसेवनिया थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन की शिकायत पर रेप और धर्मांतरण कानून के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरी पीड़िता की शिकायत पर भी अलग से एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी अमरीन उर्फ माहिरा, चंदन, बिलाल और यासिर फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश अब डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) जैसे आधुनिक उद्योगों का नया गंतव्य बन चुका है।
दतिया उपचुनाव में सियासी पारा गर्म! बीजेपी सभा में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी को जिताने का संकल्प लिया। कांग्रेस प्रत्याशी पर साधा निशाना। नामांकन की पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।
दतिया में टिकट को लेकर उपजी नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा में बढ़े टकराव के बाद कांग्रेस में भी कलह शुरू हो गई है। इसका नजारा कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करते समय साफ दिखा। इससे पार्टी के टेंशन बढ़ गई है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से परिवार के साथ रतलाम लौट रहे शासकीय बाल चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह की रतलाम-इंदौर फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब 3.30 बजे धराड़ के आगे टोल प्लाजा से पहले एक छोटी पुलिया के डिवाइडर पर हुआ। ड्राइवर को नींद में था।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध उत्खनन और माफियाओं के बेखौफ परिवहन ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। माता बसैया थाना क्षेत्र के जीगनी के पास अवैध पत्थरों से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे सवारी आटो को कुचल दिया।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ईसीजी रिपोर्ट प्रिंट करने के लिए कागज खत्म हो गया। मरीजों को मोबाइल में फोटो लेकर डॉक्टरों को रिपोर्ट दिखानी पड़ी, जबकि कई ग्रामीण और बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
पन्ना के रैपुरा क्षेत्र में वर्षों से लंबित मड़वा घाट मार्ग के निर्माण की मांग तेज हो गई है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीण, किसान और विद्यार्थी रोज 50-60 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करने को मजबूर हैं।
मैहर के जगनगरा और पोड़िआ गांव के आदिवासियों ने 39 एकड़ जमीन पर कब्जे और रास्ता बंद करने के आरोप लगाते हुए मुंह में चारा दबाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठी।
मैहर जिले के भड़रा गांव में 83 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार बारिश के बीच त्रिपाल लगाकर करना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद मुक्तिधाम और टीन शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग फिर तेज हुई।
सतना में आम 50 रुपये किलो तक सस्ता हुआ, लेकिन सेब, अनार और अन्य फलों की कीमतें ऊंची बनी हैं। बारिश से सप्लाई प्रभावित होने पर लोग अब बजट के अनुसार सीमित खरीदारी कर रहे हैं।